खेल डेस्क। 18वें एशियाई खेलों में भारत को कुश्ती का स्वर्ण पदक दिलाने वाली स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने सोमवीर राठी से सगाई कर ली। जल्द ही ये जोड़ा अब विवाह बंधन में बंधने वाला है।
इन विकेटकीपर्स के नाम दर्ज हैं वनडे में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड, टॉप में ये दिग्गज
अपने प्रशंसकों को चौंकाते हुए एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ने इंडोनेशिया से स्वदेश लौटने के बाद शनिवार रात इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहलवान सोमवीर को अंगूठी पहनाकर सगाई की। स्वदेश लौटने पर विनेश का जोरदार स्वागत किया गया।
विनेश ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर अपने गांव के लोगों के सामने पार्किंग क्षेत्र में पहलवान सोमवीर के साथ सगाई की रस्म निभाई गई।
जन्मदिन विशेष: जब ब्रैडमैन ने तीन ओवरों में ही बना दिया था शतक
इस मौके पर विनेश ने हवाई अड्डे पर ही केक काटकर अपना जन्मदिन बनाया। इस खुशी को दुगना करते हुए हुए चरखी दादरी के बलाली की विनेश फोगाट और सोनीपत के खरखौदा के पहलवान सोमवीर ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस दौरान विनेश की मां और सोमवीर के परिजन भी उपस्थित थे।
एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ने अपनी सगाई की पुष्टि करते हुए कहा की हम जल्दी ही विवाह बंधन में बंधेंगे। ताऊ महाबीर फोगाट ने भी विनेश की सगाई की पुष्ठि करते हुए कहा कि हमने आपसी सहमति से इनकी सगाई करने का फैसला किया है।इससे पहले इंडोनेशिया से विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जारी कर सोमवीर राठी से शादी करने की घोषणा की थी।
इस दौरान भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता सोमवीर के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर जारी करते हुए लिखा कि यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला है। सोमवीर राजस्थान में रेलवे के टीटीई की नौकरी कर रहे हैं। विनेश फोगाट भी रेलवे में नौकरी करती हैं।
गौरतलब है कि विनेश फोगाट ने महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के खिताबी मुकाबले में जापान की युकी इरी को 6-2 से शिकस्त दी थी। इसी के साथ वही एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी।