खेल डेस्क। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अन्तिम दो मैचों के लिए भारतीय टीम में अंडर-19 विश्वकप 2018 की विजेता भारतीय टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ और युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी को शामिल किया गया है। इन दोनों खिलाडिय़ों को सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के स्थान पर टीम इंडिया में जगह मिली है।
अब ये पूर्व भारतीय कोच सुधारेगा आरसीबी का प्रदर्शन
उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए इन दोनों खिलाडिय़ों का चयन भारतीय टीम में किया गया है। आंध्रप्रदेश के मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी तो इस समय प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इस समय प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनकी औसत विश्व में सबसे ज्यादा हैं।
एशियाई खेल: सायना नेहवाल ने बनाई क्वार्टरफाइनल में जगह
हनुमा विहारी ने श्रेणी क्रिकेट में 59.79 के शानदार औसत के साथ 5142 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने एक तिहरा शतक भी लगाया है। हनुमा विहारी ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में 15 शतक लगाए हैं। इस मामले में उनसे पीछे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ हैं।
एशियाई खेल: भारत हॉकी टीम ने बनाई विजयी हैट्रिक, अब जापान को हराया
स्टीव स्मिथ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 118 मैचों में 57.27 की औसत से 10424 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 37 शतक और 44 अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि अभी स्मिथ दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टैम्परिंग विवाद के बाद निलंबन की सजा भुगत रहे हैं।
हनुमान विहारी ने वर्ष 2017-18 के रणजी ट्रॉफी सत्र के छह मैचों में 94.00 के औसत से 752 रन बनाए हैं। इसी दौरान उन्होंने उड़ीसा के खिलाफ नाबाद 302 रन पारी भी खेली थी।
आंध्रप्रदेश के मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी ने भारत-ए की ओर से हाल ही में दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ 148 रन की शतकीय पारी खेली थी। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 30 अगस्त से खेला जाएगा।