Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खिलाड़ियों को लेकर बीसीसीआई के दोहरे रवैये पर रोहित शर्मा की मुहर, फिर किया विराट की खिलाफत

लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच से पहले एक ऐसी तस्वीर सामने आयी जिसने बीसीसीआई के नियमों पर सवाल खड़े किए हैं. सबसे महत्वपूर्ण ये है कि रोहित शर्मा ने भी इस पर अपना समर्थन दिया है. भारतीय टीम इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. इस दौरान रोहित शर्मा टेस्ट टीम का हिस्सा नही हैं.

बीसीसीआई का दोहरा रवैया

बुधवार को बीसीसीआई द्वारा एक तस्वीर पोस्ट की गयी. इस तस्वीर के सामने आते ही हंगामा शुरु हो गया. दरसल भारतीय उच्चायुक्त ने टीम इंडिया और सदस्यों को अपने आवास पर आमंत्रित किया था. इस मुलाकात के दौरान टीम से जुड़े सभी सदस्यों ने हाई कमीशन के सामने खड़े होकर एक तस्वीर खिचवाई.

इसी तस्वीर को बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किया गया. इस तस्वीर पर सवाल उठने वाली बात ये है कि इसमें विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ सबसे आगे खड़ी हुई नजर आ रही हैं. जबकि टेस्ट सीरीज के दौरान पत्नियों और गर्लफ्रेंड से मिलने की इजाजत नही होती है.

इस तस्वीर को देखने के बाद फैन्स भड़क गए और बीसीसीआई के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए. जिसमें से सवाल उठाने वाले ट्वीट को रोहित शर्मा द्वारा लाइक भी किया गया. इसका मतलब साफ़ है कि रोहित भी इस बात से सहमत हैं.

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा ”रोहित शर्मा की वजह से जो जगह खाली हो गई थी वह अनुष्का शर्मा ने भर दी. जहां तक मुझे पता है,तो पत्नी और गर्लफ्रेंड को तीसरे टेस्ट तक इस तरह से मिलने की मंजूरी नहीं है. अलग खिलाड़ी के लिए अलग नियम” इस ट्वीट को   रोहित शर्मा द्वारा लाइक किया गया.

The post खिलाड़ियों को लेकर बीसीसीआई के दोहरे रवैये पर रोहित शर्मा की मुहर, फिर किया विराट की खिलाफत appeared first on SportzWiki Hindi.