Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाज ने तोड़ दिया बल्लेबाजों का ये रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच हारने के बाद इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम 107 रन बनाकर आॅल आउट हो गई और इसके बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में 396 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके बाद भारत को 289 रन की विशाल बढ़त होने के बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में 47 ओवर में 130 रन पर आॅल आउट हो गई। भारत को दूसरा मैच भारतीय टीम पारी और 159 रन हार गई।

इंग्लैंड के लिए पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए क्रिस वोक्स ने नाबाद 137 रन और जॉनी बेयरस्टो 93 रन बनाकर टीम को अच्छी बढ़त दिलाने का काम किया था। लॉर्ड्स के इस मैदान पर जेम्स एंडरसन 100 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। भारत ने इंग्लैंड के पांच विकेट 131 रन तक गिरा दिए थे लेकिन बेयरस्टो और वोक्स ने छठे विकेट के लिए 189 रन की मजबूत साझेदारी करके भारत के संकट खड़ा कर दिया था। भारतीय बल्लेबाजों को दोनों पारियों में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जेम्स एंडरसन ने 23 रन पर चार विकेट लिए साथ स्टुअर्ट ब्राड इन्होंने 44 रन पर चार विकेट और क्रिस वोक्स ने 24 रन पर दो विकेट लेकर चलता कर दिया है। दूसरे मैच में भारतीय टीम को दोनों पारियों में 100 का आंकड़ा पार कराने में भारतीय टीम के गेंदबाज अश्विन का सबसे ज्यादा योगदान रहा है।

अश्विन ने दूसरे मैच की दोनों पारियों में भारतीय टीम को शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने से बचाया है। दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अश्विन ने 29 रन बनाएं और दूसरी पारी में 33 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को शर्मनाक रिकॉर्ड से बचाया है। किसी टेस्ट मैच पहली बार ऐसा हुआ है की किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में बल्लेबाजों से ज्यादा रन बनाएहै। अगर अश्विन के बल्ले से रन नहीं निकलते तो भारतीय टीम दोनों पारी में 100 से कम रन पर आउट हो जाती। भारतीय बल्लेबाजों ने इस सीरीज के दोनों मैचों में निराश किया है।



Herald