Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने दिए संकेत आज टीम में शामिल हो सकता है ये दिग्गज खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के लिए आज होने वाला टेस्ट मैच काफी महत्वपूर्ण है और साथ ही टीम के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। काफी समय से टीम से बाहार चल रहें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के फिट हो गए है। साथ ही माना जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह कल के मैच में शामिल हो सकते है। हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बयान में कहा है कि वह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के फिट होकर लौटने से काफी खुश है। जसप्रीत भारतीय टीम के लिए प्रमुख खिलाड़ियों में से एक है। साथ ही माना जा रहा है कि आज मैच से पहले उन्हें भारतीय टीम के अंतिम एकादश में लिया जा सकता है।

खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि विराट कोहली ने संकेत दिया है कि बुमराह आज मैच में अंतिम एकादश में होंगे। साथ ही विराट कोहली ने कहा है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के फिट होकर लौटने से बेहद खुश हूं। साथ ही उन्होंने कहा है कि बुमराह आक्रामक गेंदबाज हैं जो हमेश बल्लेबाज को सोचने के लिए मजबूर करते हैं। हालांकि विराट ने गेंदबाजी संयोजन का पूरी तरह खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा, गेंदबाजी संयोजन पिच पर निर्भर करेगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा। यह मैच दोनों की टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जहां इस सीरिज में भारतीय टीम एक भी मैच नही जीत पायी है वही दूसरी और इंग्लैंड की टीम दो मैचों में जीत के बाद अब तीसरी जीत के साथ सीरीज पर कब्ज़ा करना चाहेगी। पहले टेस्ट मैच भारतीय टीम जीत के करीब आकर मात्र 31 रनों से हार गई और दूसरे टेस्ट पारी और 159 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

18वें एशियाई खेलों के लिए सबसे बड़े दल के साथ रवाना हुई भारतीय टीम



Herald