Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

काउंटी टीम यार्कशायर ने किया इस भारतीय को अपनी टीम में शामिल, लेगा कप्तान की जगह

इंग्लिश काउंटी यॉर्कशायर ने मौजूदा सीज़न के अंत तक न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल को टीम से जोड़ा है। जिसके बाद वो 4 सितंबर को नॉटिंघमशायर के खिलाफ खेल के साथ शुरू होने वाले अंतिम चार काउंटी चैम्पियनशिप गेम शामिल होंगे। 29 वर्षीय जीत अपने साथी केन विलियमसन को कवर करेंगे जो उनके अंतरराष्ट्रीय कप्तान और यॉर्कशायर के मुख्य विदेशी खिलाड़ी भी हैं।

आने वाले समय केन खेलेंगे दो मैच

विलियमसन अगले दो चैम्पियनशिप खेलों में खेलने के लिए तैयार है. वो वोरस्टरशायर और समरसेट के खिलाफ दो मैच खेलेंगे। जिसके बाद उनकी डील खत्म हो जाएगी। आप को बता दें कि एक हफ्ते पहले नॉटिंघमशायर में खेले जाने पर प्रतिभाशाली बल्लेबाज को अपनी बाएं अंगूठी की उंगली में चोट लग गए थी, लेकिन गुरुवार को नॉर्थम्प्टनशायर में टीम में लौट आया।

टीम से जुड़ने को तैयार हूँ

भारत में पैदा हुए रावल ने 2016 से 11 टेस्ट खेले हैं और 38.11 के औसत से रन बनाए है. उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। वो यॉर्कशायर से जुड़ने के लिए तैयार है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि

“मैं इस अवसर का फायदा उठाने के लिए बिल्कुल रोमांचित हूं। इस दौरान मैंने ऑकलैंड में अब कुछ फिटनेस और इनडोर प्रशिक्षणकिया है। इसके अलावा इसका फायदा हमे अक्टूबर और नवंबर में यूएई में हमारी (न्यूजीलैंड की) श्रृंखला में देखने को मिल सकता है । यह वास्तव में अच्छी तरह से काम करता है, और मैं वहां से जुड़ना और और योगदान देना पसंद करूँगा।”

मुझे खुद को साबित करना है

Jeet Raval

यार्कशायर की साइट से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “मुझे बेहद पुराने तरह से बल्लेबाज़ी करना पसंद है। मैं काफी समय से खुद को साबित करने की कोशिश कर रहा हूँ। मैं शुरुआत में खुद को ढालने की कोशिश करता हूँ और एक बड़ा स्कोर बनाना चाहता हूँ, ताकि हम दबाव बना सके।”

The post काउंटी टीम यार्कशायर ने किया इस भारतीय को अपनी टीम में शामिल, लेगा कप्तान की जगह appeared first on SportzWiki Hindi.