Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ट्विटर प्रतिक्रिया: भारत के खराब बल्लेबाज़ी के बाद फूटा फैन्स का गुस्सा, इस खिलाड़ी के वापसी की उठी मांग

भारत और इंग्लैंड के बीच आज पहले टेस्ट का मैच का दूसरा दिन का खेल खेला जा रहा है. इस मैच में एक बार फिर से ड्रामा देखने को मिला. इंग्लैंड की दूसरी पारी मात्र 180 रन पर ही सिमट गई. इसके बाद भारत के बल्लेबाज़ भी कुछ ख़ास नही कर सके.

इंग्लैंड के बल्लेबाज़ हुए जल्द आउट

कल के स्कोर 9 रन से आगे खेलते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज़ आज भी कुछ ख़ास नही कर सके. भारतीय गेंदबाजों ने तीसरे दिन चाय से पहले ही इंग्लैंड की पारी को 180 रनों पर सिमेट दिया, जिससे भारत को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य मिला.

इंग्लैंड के लिए सैम कुरैन ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए, जबकि जॉनी बेयरस्टॉ ने 28, डेविड मलान ने 20, आदिल राशिद ने 16, कप्तान जो रूट ने 14 और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 11 रन बनाए. वहीं भारत के लिए ईशांत शर्मा ने पांच, अश्विन ने तीन और उमेश यादव ने दो विकेट लिए.

इंग्लैंड की पारी काफी पहले सिमट जाती अगर सैम कुरैन ने अपनी अर्धशतकीय पारी में पहले आदिल राशिद के साथ 48 रनों की और उसके बाद स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ 41 रनों की साझेदारी न की होती.

भारत के बल्लेबाज़ भी हुए फेल

194 रन के स्कोर का पीछा करते हुए भारत के बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सके. विजय मात्र 5 रन बना के आउट हो गए. उनके आउटहोने के बाद धवन भी ज्यादा देर तक पिच पर नही टिक सके और सिर्फ 13 रन बना के आउट हो गए. राहुल 13 और रहाणे भी 2 रन बना के आउट हो गए. दिन का खेल खत्म होने के समय मैदान पर कोहली और कार्तिक टिके हुए थे. टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 110 रन बना लिए थे .

किसने क्या कहा

The post ट्विटर प्रतिक्रिया: भारत के खराब बल्लेबाज़ी के बाद फूटा फैन्स का गुस्सा, इस खिलाड़ी के वापसी की उठी मांग appeared first on SportzWiki Hindi.