इंटरनेट डेस्क। दोस्तों, जैसा कि आज जानते हो इस समय बॉलीवुड में बायोपिक का चलन काफी तेज गति से बढ़ रहा है। बॉलीवुड में आए दिन किसी न किसी खिलाड़ी व बड़े—बड़े, बॉलीवुड के सुपरस्टार आदि की जिदंगी से जुड़ी बायोपिक पर्दे पर नजर आ ही जाती है। बॉलीवुड में कई भारतीय खिलाड़ियों के जीवन पर कई फिल्में बॉलीवुड उतार चुका है। बॉलीवुड में क्रिकेट के भगवान व भारतरत्न सचिन तेंदुलकर, दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी, फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह और महिला मुक्केबाज मैरी कॉम कई बड़े—बड़े खिलाड़ियों पर अब तक बायोपिक बन चुकी है।
इन बायोपिक में ये उन खिलाड़ी के जीवन में आई कठिनाईयों से लेकर उनकी सफलता तक की कहानी बड़े पर्दे पर उतारी जाती है। बॉलीवुड अब जल्द ही एक और भारतीय स्टार खिलाड़ी की बायोपिक बनाने जा रहा है। बॉलीवुड में इन दिनों भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बायोपिक को लेकर खूब चर्चाए हो रही है।
भारत की इस टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पर जाने माने निर्माता रॉनी स्क्रूवाला बायोपिक बनाने जा रहे है। सानिया मिर्जा पर बनाई जा रही बायोपिक के राइट्स भी खरीद लिए गए है। इस बायोपिक में स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा की प्रोफेशनल जिदंगी से लेकर उनकी निजी जिदंगी से जुड़ी बातों को भी दिखाया जाएगा। सानिया मिर्जा की बायोपिक के लिए अभी तक किसी स्टारकास्ट को फाइनल नहीं किया गया है। लेकिन भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपनी बायोपिक में परिणीति चोपड़ा को देखना ज्यादा पसंद करेंगी।
अभी हाल ही बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त की जीवन पर आधारित फिल्म संजू आई। फिल्म संजू में संजय दत्त की भूमिका रणवीर कपूर ने निभाई थी। संजय दत्त के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने अब तक बनी बायोपिक को पीछे छोड़ दिया और रिकॉर्ड तौर कमाई कर ली है। संजय दत्त की बायोपिक ने आॅस्ट्रेलिया में बाहुबली 2 का कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत की इस टेनिस स्टार ने अपनी जिंदगी में कई उतार—चढ़ाव देखे है।
एम. करूणानिधि ने राजनीति में ही नहीं बल्कि सिनेमा जगत में भी छोड़ी अपनी छाप, मिल चुकी है 'कलेगनार' की उपाधि
सानिया मिर्जा मात्र 18 साल की आयु में ही अपने शानदार प्रदर्शन से काफी फेमस हो गई थी। सानिया मिर्जा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 2006 में 'पद्मश्री' अवॉर्ड भी मिल चुका है। सानिया मिर्जा सबसे कम आयु में ये बड़ा सम्मान पाने वाली पहली खिलाड़ी है।सानिया मिर्जा ने 2006 में ही अमेरिका में विश्व की टेनिस की दिग्गज हस्तियों के बीच डब्लूटीए का 'मोस्ट इम्प्रेसिव न्यू कमर एवार्ड' अवॉर्ड भी जीत चुकी है। सानिया मिर्जा ने अपने करियर में और भी कई बड़े अवॉर्ड जीते है।