Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिशेल स्टार्क ने किया वापसी का ऐलान, इस सीरीज से कर रहें है वापसी

मिशेल स्टार्क इस समय चोट की वजह से क्रिकेट से दूर है. ऐसे में अब उनके एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में वापसी को लेकर कयास लगाए जा रहें है. वहीं हाल में ही स्टार्क ने बताया कि वो कब एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में वापसी कर सकते हैं.

इस सीरीज करेंगे मैदान में वापसी 

अपनी वापसी को लेकर बात करते हुए स्टार्क ने कहा कि निश्चित तौर पर मैं पाकिस्तान के खिलाफ यूएइ में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए फिट हो जाउंगा. इसके बाद ये अब चयन समिति के ऊपर है कि वह मुझे टीम में शामिल करते है या नहीं.

आगे बोलते हुए स्टार्क ने कहा कि इस दौरे से पहले मेरे पास ज्यादा क्रिकेट खेलने का मौका नहीं है.अगर सब सही रहा तो मैं न्यू साउथ वेल्स की तरफ से अभ्यास मैच खेल सकता हूं.

आप को बता दें कि स्टार्क को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मार्च में हुई टेस्ट सीरीज के दौरान चोट लग गई थी, सीरीज के चौथे मैच में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया, जिसकी वजह से उन्हें पूरे दौरा से बाहर होना पड़ा.

ये वही सीरीज में जिस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और युवा बल्लेबाज़ कैमरून बेनक्राफ्ट पर गेंद से छेड़छाड़ करने की वजह से बैन लगा दिया गया था.

तीनों स्टार गेंदबाज़ है चोट की वजह से बाहर 

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय चोट की समस्या से जूझ रही है. टीम के स्टार गेंदबाज़ जोस हेज़लवुड, पैट कमिंस चोट की वजह से मैदान से बाहर है. ये दोनों गेंदबाज भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के बाद चोट की वजह से क्रिकेट से दूर हैं. उम्मीद की जा रही है ये दोनों भी पकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में वापसी करेंगे.

The post मिशेल स्टार्क ने किया वापसी का ऐलान, इस सीरीज से कर रहें है वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.