Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एलिस्टर कुक को बोल्ड करने वाले मोहम्मद सिराज भविष्य को लेकर नही ज्यादा चिंतित

टीम इंडिया ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला रहा है. जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. इससे पहले इंग्लैंड में भी सिराज ने टीम इंडिया ए की ओर से खेलते हुए जबरदस्त गेंदबाजी की थी. सिराज इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज एलिस्टर कुक को बोल्ड करने में कामयाब रहे थे.

ये कहा सिराज ने 

इन्टरव्यू के दौरान मोहम्मद सिराज ने एलिस्टर कुक को आउट करने पर ख़ुशी जताते हुए कहा ”एलिस्टर कुक जैसे बल्लेबाज को आउट करना एक शानदार अनुभव था. वह एक प्रतिष्ठित अंतराष्ट्रीय बल्लेबाज़ हैं. जब मुझे भविष्य में इस तरह के बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा, तो यह निश्चित रूप से मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाने में मददगार साबित होगा. मैं उंनका विकेट पाकर बहुत खुश हूं.”

जब सिराज से पूछा गया कि क्या वह भारतीय टीम में जगह बनाने के बारे में सोचते हैं. इस पर सिराज ने कहा

”मैं इस समय टीम इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मैच पर ध्यान दे रहा हूं. मैं इस मैच में टीम के लिए अच्छा करना चाहता हूं. वर्तमान से दूर होकर भविष्य के बारे में और दूर के लिए सोचना मेरे लिए बुद्धिमत्ता नही होगी.”

आगे सिराज ने कहा

”अगर चयनकर्ताओं और टीम थिंक टैंक को लगेगा कि मैं राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने योग्य कुछ अच्छा किया है, तो वह सही समय पर मुझे बुलाएंगे”

साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ खेले जा रहे मैच के बारे में बताते हुए सिराज ने कहा

”दिन के शुरुआत में मुझे पिच से कुछ मदद मिल रही थी. मुझे अपनी गेंद फुल और सही क्षेत्र में करने की जरुरत है. मैंने सोचा कि उनके बल्लेबाज घूमती हुई गेंदों को खेलने में सहज नही होंगे और मैं इसका फायदा उठा पाउँगा.” 

The post एलिस्टर कुक को बोल्ड करने वाले मोहम्मद सिराज भविष्य को लेकर नही ज्यादा चिंतित appeared first on SportzWiki Hindi.