Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बार्सिलोना ने किया अलावेस के खिलाफ मुकाबले से पहले अभ्यास

बार्सिलोना| स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना ने लीग में अलावेस के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले गुरुवार को स्टार डिफेंडर जेरार्ड पीके के बिना अभ्यास किया। हाल में अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास की घोषणा करने वाले पीके ने क्लब से फ्लोरिडा के ओरलांडो जाने की आज्ञा ली है।
बार्सिलोना के कोच एर्नेस्तो वेल्वेद्रे ने खिलाड़ियों को अभ्यास कराया। अर्जेटीना के क्लब बोका जूनियर्स को 3-0 से हराकर बुधवार को जोआन गैम्पर ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली बार्सिलोना शनिवार को अपने घर कैम्प नोऊ पर अलावेस का सामना करेगा।

The post बार्सिलोना ने किया अलावेस के खिलाफ मुकाबले से पहले अभ्यास appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.