खेल डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक जीतने की ओर अपने कद बढ़ा दिए हैं। भारतीय महिला टीम ने कड़े मुकाबले में तीन बार की चैम्पियन चीन को 1-0 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। खिताबी मुकाबले में भारत का सामना अब जापान से होगा।
US ओपन: फ्रांस की महिला खिलाड़ी कार्नेट के टेनिस कोर्ट पर शर्ट बदलने से मचा हंगामा
भारतीय महिला टीम ने 20 साल बाद पहली बार एशियाई खेलों के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। इससे पहले भारत 1998 बैंकाक एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंचा था।
सेमीफाइनल में गोलों की झड़ी देखने को नहीं मिली। मैच का एक मात्र गोल भारत की गुरजीत कौर ने 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। मैच में दोनों ही टीमों की ओर से जोरदार संघर्ष देखने को मिला।
Ind v Eng 4th Test: टेस्ट करियर का आगाज कर सकते हैं पृथ्वी शॉ, ये होगी इंगलैंड की टीम
एक अन्य सेमीफाइनल में जापान ने पांच बार के चैम्पियन दक्षिण कोरिया को उलटफेर का शिकार बनाया। जापान ने इस मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 2-0 से शिकस्त दी।
भारत और चीन के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों को गोल करने के कई मौके मिले। पहले क्वार्टर में भारत को गोल करने के चार मौके मिले, लेकिन वह एक को भी भुनाने में सफल नहीं हो सकी।
US Open: फेडरर और जोकोविक ने बनाई दूसरे दौर में जगह, हालेप उलटफेर की शिकार
इसके बार दूसरे क्वार्टर में भी दोनों ही टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला, लेकिन किसी टीम को गोल करने के सफलता नहीं मिल सकी।
राजस्थान के रजत चौहान ने एशियाई खेलों में जीता दूसरा पदक
चौथे और अन्तिम क्वार्टर में भारत की गुरजीत कॉर्नर को गोल में करने में सफल रही। इसके बाद चीन ने मैच में वापसी करने का अथक प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। फाइनल में जापान से भिड़ेगा भारत