Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑल स्टार में नहीं खेलेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो

अटलांटा
अमेरिका की मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में खेलने वाले खिलाड़ियों की टीम और इटली के क्लब युवेंटस के बीच होने वाले मुकाबले में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो नहीं खेलेंगे। फुटबॉल वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के बाहर होने और स्पैनिश क्लब रियाल मैड्रिड से युवेंटस में आने के बाद से रोनाल्डो ने एक भी मैच नहीं खेला है।

अमेरिका के प्री-सीजन दौरे पर गई युवेंटस टीम के साथ जाने की बजाय रोनाल्डो ने खेल से मिनी ब्रेक लिया। बुधवार रात खेले जाने वाले इस मैच में युवेंटस का सामना एमएलएस ऑल स्टार्स टीम से होगा। युवेंटस ने 10 जुलाई को रियाल मेड्रिड से क्रिस्टियानो को 13.15 करोड़ डॉलर (9 अरब रुपये) में खरीदा था। युवेंटस को रोनाल्डो के अलावा अर्जेंटीना के फॉरवर्ड गोंजालो हिगुएन की कमी भी खलेगी।

ऑल स्टार टीम के लिए लॉस एंजिलिस गैलेक्सी के स्टार खिलाड़ी ज्लातान इब्राहिमोविच भी खेलते हुए नहीं दिखेंगे। इस 36 वर्षीय स्वीडिश खिलाड़ी ने रविवार को एमएलएस के मुकाबले में ओरलेंडो सिटी के खिलाफ हैटट्रिक बनाई थी।