Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस दिग्गज बल्लेबाज ने लिया क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास

स्पोर्ट्स डेस्क।ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम दिग्गज बल्लेबाज ग्रांट इलियट ने क्रिकेट के संभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इन दोनों खिलाड़ियों के संन्यास लेने के कई कारण बताये जा रहे है। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने देश के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉनसन ने पिछले महीने में बिग बैश लीग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। लेकिन ग्रांट इलियट ने टी20 ब्लास्ट में उनकी टीम बाहर होने के बाद ये फैसला लिया है। इस ब्ल्लेबाज ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा ' जोहान्सबर्ग से शुरु हुआ सफर, बर्मिंघम में जाकर खत्म हो गया है।

इस बल्लेबाज ने 27 साल तक क्रिकेट खेला है। ग्रांट इलियट ने क्रिकेट करियर में कुल मिलाकर 5 टेस्ट, 83 वनडे और 17 टी20 मैच खेले। मिशेल जॉनसन ने साल 2005 में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का आगाज करने वाले जॉनसन ने 153 वनडे में 239 विकेट लिए हैं। वह भी 26 से कम की औसत से। इसके अलावा 73 टेस्ट मैच में 313 विकेट भी उनके नाम दर्ज है। इसके साथ टेस्ट में उन्होंने 1 शतक और 11 अर्धशतक भी लगाए हैं। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और अन्य घरेलू टी-20 लीगों में भी खेल चुके हैं।

इन दोनों खिलाड़ियों का विश्व कप, अंतर्राष्ट्रीय क्रिके और काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है। 13-14 में खेली गई एशेज सीरीज में जॉनसन ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया था। उस सीरीज में उन्होंने अपने दम पर इंग्लैंड को चित कर दिया था। उस एशेज में जॉनसन ने पांच टेस्ट में उन्होंने कुल 37 विकेट अपने नाम किए थे। इसके साथ ग्रांट इलियट ने 2015 के विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। इन दोनों खिलाड़ियों का करियर शानदार रहा है।



Herald