मुंबई | तमिलनाडु क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विजय शंकर चोटिल होने के कारण चार देशों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने कहा, “विजय 17 अगस्त से शुरू होने वाली चार देशों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। हरफनमौला खिलाड़ी मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं। वह बेंगलुरू नें एनसीए में रिहेब में हैं।”

The post विजय शंकर हुए चोटिल, नहीं खेल सकेंगे चार देशों की सीरीज appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.