Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को दूसरे टेस्ट मैच से पहले लगा बड़ा झटका, टीम के साथ नही होगा ये खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आयोजित होगा। यह मैच वैसे तो दोनों टीमों के लिए ही खास होगा लेकिन भारत को इस मैच में हर हाल में जीत की कोशिश करनी होगी। क्योंकि अगर भारत इस मैच को जीत नही पाया तो वह इस सीरीज में इंग्लैंड से 2-0 से पीछे हो जाएगा। भारत अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड से हार चूका है साथ ही इस सरीजी में 1-0 से पिछड़ गया है। साथ ही खिलाड़ियों को भी इस मैच के लिए अच्छी मेहनत करनी होगी। लेकिन मैच से पहले ही भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आ रही है बताया जा रहा है कि इस दूसरें मैच में बुमराह नहीं खेलेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का चयन नही हो पाएगा। बताया जा रहा है बुमराह के बायें हाथ के फ्रैक्चर है यह फ्रैक्चर आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हुआ था जों अभी तक ठीक नही हो पाया है। इसके साथ ही हाल ही में बीसीसीआई ने कहा था कि अगर नौ अगस्त से शुरू हो रहे दूसरें टेस्ट मैच के लिए बुमराह अगर फिट होते हैं तो उनका चयन टीम में किया जाएगा लेकिन अभी भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरूण ने कहा, बुमराह अभी तक मैच में गेंदबाजी के लिए अच्छी तरह फिट नही है हैं साथ ही उन्होंने कहा कि अभी बुमराह को मैच में उतारना जल्दबाजी होगी। उनका कहना है कि अभी उसके हाथ से पहले प्लास्टर हटना जरूरी है।

साथ ही बताया जा रहा है कि बुमराह को हाल ही में नेट पर गेंदबाजी करते देखा गया था लेकिन \वह कैच अभ्यास सॉफ्ट बॉल से कर रहे हैं। साथ ही गेंदबाजी कोच ने भी अभी उनके फिट होने से इनकार कर दिया है।



Herald