भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड दौरे पर है जहां पर इन दिनों माइक ड्रॉप मामला सुर्खियों में बना हुआ है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में माइक ड्रॉप मोमेंट का जवाब दिया था। जो भारतीय फैंस को तो खूब पसंद आया लेकिन ये ईसीबी और आईसीसी को रास नहीं आया।

विराट कोहली और जो रूट के बीच छाया माइक ड्रॉप विवाद
दरअसल इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद इसका जश्न बड़े अनोखे अंदाज में मनाया। जो रूट ने शतक लगाते ही अपने बल्ले को ऊंचाई से छोड़ दिया। जो रूट के इस अंदाज को भारत के कप्तान विराट कोहली देख रहे थे।

कोहली ने रूट के माइक ड्रॉप का जवाब पहले टेस्ट में दिया
ऐसे में जो रूट को तो अपने माइक ड्रॉप अंदाज पर पश्चाताप हुआ, लेकिन विराट कोहली ने इसे एक बदले के रूप में ले लिया। फिर क्या था टीम इंडिया का ये आक्रमक खिलाड़ी जो ठानता है वो करता भी है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान जो रूट को विराट कोहली ने अपने सटिक थ्रो से रन आउट कर दिया।

आईसीसी ने माइक ड्रॉप विवाद में कोहली की किया खिंचायी
इसके बाद विराट कोहली ने माइक ड्रॉप का बदला पूरी तरह से चुकाते हुए जो रूट को उनके ही अंदाज में चिढ़ाया। इस मामले में अभी तक तो दोनों टीमों के फैंस खिलाड़ी और बोर्ड ही आमने-सामने थे, लेकिन भारतीय टीम की पहले टेस्ट में हार के बाद आईसीसी भी इस मामले में अपने आपको शामिल करते हुए ट्वीट किया।
जिसमें उन्होंने एक फोटो को पोस्ट किया है। इस फोटो में बंद मुठ्ठी के साथ माइक्रोफोन भी नजर आ रहा है इससे ऐसा लग रहा है जैसे रूट के हाथ से माइक्रोफोन छूट रहा है। और आईसीसी ने कैप्शन में रूट आउट लिख दिया।

आईसीसी के रूख पर भारतीय फैंस भड़के
जब आईसीसी ने इस तरह से भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को ट्वीट के जरिए माइक ड्रॉप कांड में चिढ़ाने की कोशिश की तो भारतीय फैंस को ये नागवार गुजरा और उन्होंने आईसीसी पर जमकर अपनी भड़ास निकाली और आईसीसी को इसका करारा जवाब दिया। आईसीसी को इस मामले में मुंह की खानी पड़ी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post माइक ड्रॉप मामले में विराट कोहली को आईसीसी ने किया ट्रोल तो भड़क उठे भारतीय फैंस की बोलती बंद appeared first on SportzWiki Hindi.