लंदन। इंग्लिश फुटबाल क्लब क्रिस्टल पैलेस ने जर्मनी के मिडफील्डर मैक्स मेयेर के साथ तीन साल का करार किया है। मेयेर क्रिस्टल पैलेस में एक और इंग्लिश क्लब वेस्ट हैम से आ रहे हैं। वह क्लब की सात नंबर की जर्सी पहनेंगे। क्लब ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “मुझे इस क्लब के साथ जुड़ने पर गर्व है। मैं अब अपने करियर में अगला कदम उठाने को तैयार हूं। मैं क्लब के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ पद देना चाहता हूं।” अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेयेर ने अपनी राष्ट्रीय टीम को रियो ओलम्पिक-2016 में रजत पदक दिलाया था।
The post क्रिस्टल पैलेस ने मिडफील्डर मैक्स मेयेर के साथ किया तीन साल का करार appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.