Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं बल्कि ये श्रीलंकाई खिलाड़ी एशिया कप में ढा सकता है कहर

एशिया कप को अब ज्यादा समय नहीं बचा है.ऐसे में अब जहाँ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर चर्चा की जा रही है. वही अब जहाँ ज्यादा लोग कोहली और रोहित के बात कर रहें है. वही गेंदबाज़ी में भुवी और हसन अली की बात की जा रही है, लेकिन आज हम आप की ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने  जा रहे है, जिसने हाल में ही अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खिंचा है. इस खिलाड़ी ने हाल में साउथ अफ्रीका ने अकेले ही तहस-नहस कर दिया.

श्रीलंका का ये स्पिनर बना रहा है अपनी पहचान 

श्रीलंका देश हमेशा से ही अपने स्पिनर्स की वजह से दुनिया भर में जाना जाता है,मुरलीधरन, हैराथ के बाद अकिला ने अपना नाम बनाना शुरू कर दिया है. मात्र में 20 साल की उम्र में जयवर्द्धने ने उन्हें सीधे टीम में शामिल कर लिया था. उन्होंने अकिला को फ्यूचर स्टार बता दिया था. जिसके बाद भारत के खिलाफ वन डे सीरीज में उन्होंने 54 रन देकर 6 विकेट हासिल किये थे. जिसके बाद लोग ने उन्हें पहचाना शुरू कर दिया था.

अकिला यही नही रुके और बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में उन्होने दस विकेट हासिल किये. वही साउथ अफ्रीका के खिलाफ वन डे सीरीज में उन्होंने अपने खेल के स्तर में सुधार किया.

इस दौरान उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे वन डे मैच में 6 विकेट हासिल कर के लंका को जीत दिलाई थी. इसके बाद साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ अकिला के खिलाफ कुछ ख़ास नही कर सके और उनके खिला संघर्ष करते हुए नज़र आए.

एशिया कप में मचा सकते हैं धमाल

अकिला के हाल के प्रदर्शन से साफ़ है कि वो आने वाले मैचों में कुछ अलग कर सकते है. इसके अलावा भारत और साउथ अफ्रीका को अपनी फिरकी पर नचाने के बाद एक बार फिर से अकिला श्रीलंका को एशिया कप का खिताब दिलाना चाहेंगे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वन डे सीरीज में उन्होंने 14 विकेट हासिल किये थे. ऐसे में एशिया कप में कुछ अलग कर सकते हैं.

The post विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं बल्कि ये श्रीलंकाई खिलाड़ी एशिया कप में ढा सकता है कहर appeared first on SportzWiki Hindi.