जोस बटलर भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार है. वही दूसरे टेस्ट से पहले मीडिया से बात करते हुए जोस बटलर ने टीम के खिलाड़ियों को सलाह दी है. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को फ़ील्डिंग के स्तर को उठाना को कहा है. उनका मनाना है कि टीम को जीत के लिए ये करना बेहद जरूरी है.
कोहली को रोकने से खुश हैं

कोहली की पहले टेस्ट मैच में खेली गई पारी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहली पारी में कोहली ने शानदार शतक जमाया था, लेकिन आपको गेंदबाजों को भी श्रेय देना होगा. उसे सारे रन बनाने के लिये मशक्कत करनी पड़ी और हमने कुछ मौके भी बनाये लेकिन हम इनका फायदा नहीं उठा सके. हमारे लिये यही चीज सही थी लेकिन हम और अधिक सटीक कोशिश करेंगे.
हमे फील्डिंग के स्तर को उठाना होगा

पहले टेस्ट मैच में टीम के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमने एजबेस्टन में जीत दर्ज कर ली हो, लेकिन मुझे लगता है कुछ विभाग ऐसे भी हैं जिस पर हमें काम करने की जरूरत है. इस टेस्ट मैच में हमने पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 216 रन पर थे जिसमें रूट और जॉनी बेयरस्टो काफी अच्छा कर रहे थे, पर हम इसका लाभ नहीं उठा सके. फिर गेंदबाजी में हमने भारत के पांच विकेट 100 रन पर निकाल लिये थे लेकिन उन्हें अपने स्कोर के करीब भी पहुंचने दिया. इस वजह से हमने कुछ आसान मौके भी गवाएँ थे. इस वजह से मुझे लगता है कि टीम को एक बार फिर से टीम के फ़ील्डिंग में सुधार करना होगा.
बेन स्टोक्स को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि लॉर्ड्स में हम उसको बेशक याद करेंगे. उनकी कमी टीम में खलेगी. लेकिन ये दूसरे युवा खिलाड़ियों के लिए मौका है यो अच्छा करें .
The post जोस बटलर ने दी टीम को सलाह, कहा जीत के लिए करना पड़ेगा ये काम appeared first on SportzWiki Hindi.