Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेटी जीवा की उपस्थिति से जोश बना रहता है : धोनी

Due to the presence of daughter Jeeva, the passion remains: Dhoni

मुंबई,7 अगस्त: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज यहां कहा कि मैच के दौरान अपनी बेटी जीवा की मौजूदगी से उन्हें तनावमुक्त होने में मदद मिलती है और उनके अंदर जोश बना रहता है।

धोनी की बेटी जीवा इस साल आईपीएल मैचों के दौरान अपनी मां साक्षी के साथ नियमित तौर पर स्टेडियम में मौजूद रही।

धोनी से जब उनकी बेटी की मैचों के दौरान उपस्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘वह (जीवा) जितना आकर्षण का केंद्र बनी रहती है और मैं जहां भी जाता हूं लोग उसके बारे में मुझसे पूछते हैं, यह मुझे पसंद है या नहीं यह अलग बात है लेकिन उसके आसपास होना अच्छा रहता है। वह जीवंतता बनाये रखती है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा अहसास है कि कोई ऐसा आपके आसपास है जो कि आपको तनावमुक्त कर सकता है। उसके होने से बहुत अच्छा लगता है। वह अभी केवल साढ़े तीन साल की है लेकिन उसका अपना अलग तरह का व्यवहार है। वह एक खास तरीके से बात करती है और अगर आपकी बेटी हमेशा आपके आसपास हो तो अच्छा लगता है।’’ 

The post बेटी जीवा की उपस्थिति से जोश बना रहता है : धोनी appeared first on SportzWiki Hindi.