स्पोर्ट्स डेस्क। इस समय केरल में आ रही बाढ़ में हर कोई पीड़ितो को सहायता के लिए आगे आ रहा है इस बीच ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अपनी टीम की जीत केरल में विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों को समर्पित किया है। लगातार बारिश के कारण वहा भीषण बाढ़ आयी हुई है ही इस बात को ध्यान में रखते हुए और पीड़ितो को सहायता देने के लिए गृह मंत्रालय ने केरल में प्राकृतिक आपदा घोषित की है। केरल में आई बाढ़ में 231 लोगों की जानें गई हैं और 14 लाख से अधिक लोग बेघर हुए हैं। इसलिए विराट कोहली ने टीम की जीत को केरल में विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों को समर्पित किया है।
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि भारतीय टीम ने तीसरा टेस्ट मैच 203 रन के बड़े अंतर जीता है। अब भारत ने इस सीरिज में 2-1 से पीछे है साथ ही भारत की नाटिघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर पिछले 59 वर्षों में यह दूसरी जीत है। कोहली ने मैच की जीत के पास पुरस्कार वितरण समारोह में कहा हम एक टीम के रूप में इस जीत को केरल के बाढ़ पीड़ितों को समर्पित करना चाहते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के रूप में उनके लिए यह हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस समय केरल के लिए बहुत मुश्किल समय मुश्किल है। भारत टीम उनकी संकट की घड़ी में उनके साथ है।
मैच में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी बल्लेबाज़ जेम्स एंडरसन को अजिक्या रहाणे के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड की पारी को 317 रन पर समाप्त कर दिया और इसके साथ ही भारत ने सीरीज़ में दमदार वापसी कर ली। इसके साथ ही भारत ने 203 रन से जीत दर्ज की है। टीम ने दो टेस्ट मैच में हार का सामान करना पड़ा था इसलिए भारत के लिए एक जीत बहुत महत्वपूर्ण थी।
Herald