Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चौथा टेस्ट मैच जीतन के लिए विराट कोहली ने बनाया ये सीक्रेट प्लान

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड की बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 1-2 से पीछे चल रही है। भारत ने इस सीरीज के लगातार दो मैच हारने के बाद तीसरा मैच जीतकर इस सीरीज में अपनी लाज बचा ली है। इस सीरीज का चौथा मैच कल से शुरू होने जा रहा है। इस सीरीज में विराट कोहली ने अकेले अपने दम पर भारत को जीत दिलाने का काम किया है। भारत को इस सीरीज में जीत प्राप्त करनी है तो चौथे मैच में जीत हासिल करनी होगी। अगर भारत इस मैच को जीत जाता है तो इस सीरीज का परिणाम अंतिम और 5वें टेस्ट मैच से होगा। अगर भारत इस सीरीज को जीत जाता है तो वह डान ब्रैडमेन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

इससे पहले दो मैच हारने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम ने 1936 की एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड की अंतिम तीन मैच हराकर इस सीरीज को जीती थी। भारत को इस सीरीज में जीत उसके बल्लेबाज ही दिला सकते हैं। कल मैच में कोहली एकादश में बदलाव भी कर सकते हैं। विराट ने इससे पहले सभी मैचों में बदलाव किया है। विराट ने अपनी कप्तानी के लगातार 45 मैचों में से 38 मैच में बदलाव किए है। कल के मैच में अश्विन की जगह जडेजा को मौका दिया जा सकता है। अश्विन फिटनेस के कारण अभ्यास नहीं किया और उनकी जगह जड़ेता में अभ्यास किया था। कल का मैच भारतीय समय के अनुसार साउथेम्प्टन में दोपहर 3.30 से शुरू होगा।

टीमें :
भारत :विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी साव, के एल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, करूण नायर, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, रविद्र जडेजा, हनुमा विहारी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, शरदुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड :जो रूट (कप्तान) , एलेस्टेयर कुक, कीटोन जेनिग्स, जानी बेयरस्टा, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोईन अली, आदिल रशीद, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्राड, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स और जेम्स विस



Herald