Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन खिलाड़ियों की कप्तानी में भारत ने जीता है एशिया कप, सबसे ज्यादा बार इन दो कप्तानों ने जीता ये टूर्नामेंट

भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच में आ खड़ी है। इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के खत्म होने के साथ ही इंग्लैंड का दौरा संपन्न हो जाएगा। इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद भारतीय टीम को एशिया कप में भाग लेना है। इस एशिया कप में भारतीय टीम को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

इन खिलाड़ियों की कप्तानी में भारत ने जीता एशिया कप

एशिया कप 15 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस बीच आज आपको हम बताते हैं भारत का अब तक का एशिया कप का सफर कैसा रहा है। तो आईए आपको बताते हैं भारतीय टीम को एशिया कप का ताज दिलाने वाले कप्तानों के बारे में

सुनील गावस्कर(1983-84)

संयुक्त अरब अमीरात में साल 1983-84 में पहला एशिया कप खेला गया। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें शामिल हुई। इसमें भारतीय टीम ने सुनील गावस्कर की कप्तानी में फाइनल में पाकिस्तान को मात देकर एशिया कप अपने नाम किया।

दिलिप वेंगसरकर(1988)

साल 1988 का एशिया कप बांग्लादेश में आयोजित किया गया। इसमें भारतीय टीम ने दिलिप वेंगसरकर की कप्तानी में जबरदस्त प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया जहां पर भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 176 रन ही बनाए। इसके जवाब में भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मोहम्मद अजहरूद्दीन(1991)

साल 1990-91 में भारत की मेजबानी में एशिया कप खेला गया। इस एशिया कप में भारतीय टीम की कमान मोहम्मद अजहरूद्दीन के हाथों में थी जहां फाइनल मुकाबला एक बार फिर से भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 204 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारत ने 3 विकेट पर ही आसानी से स्कोर हासिल कर लगातार दूसरा एशिया कप अपने नाम किया।

मोहम्मद अजहरूद्दीन (1994-95)

भारत के कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन की ही अगुवायी में भारत ने साल 1995 में खेले गए एशिया कप में भाग लिया। यूएई में खेले गए इस एशिया कप में भी भारतीय टीम और मोहम्मद अजहरूद्दीन का कमाल जारी रहा। इसका खिताबी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच ही खेला गया जहां श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन जरूर बनाए लेकिन भारत ने अजहर की कप्तानी पारी के दम पर 2 विकेट पर ही लक्ष्य हासिल करते हुए एशिया कप खिताब को अपने नाम किया।

महेन्द्र सिंह धोनी( 2010)

श्रीलंका की मेजबानी में साल 2010 का एशिया कप खेला गया। इस एशिया कप में भारत के 15 सालों से चला आ रहा एशिया कप जीतने का सूखा खत्म हुआ। इस टूर्नामेंट में भारत का खिताबी मुकाबला एक बार फिर से श्रीलंका से हुआ। जहां भारत ने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहले बल्लेबाजी करते हुए 268 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में श्रीलंका को केवल 187 रनों पर ऑल आउट कर 81 रनों से मैच अपने नाम किया।

महेन्द्र सिंह धोनी( 2015-16)

साल 2016 में बांग्लादेश में खेला गया एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला गया। इस टूर्नामेंट में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। भारत ने फाइनल मैच में बांग्लादेश को आसानी से पटक दिया। बांग्लादेश ने फाइनल मैच में पहले खेलते हुए 120 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारत ने केवल 2 विकेट के नुकसान पर ही आसानी से लक्ष्य तक पहुंच कर खिताब जीता।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post इन खिलाड़ियों की कप्तानी में भारत ने जीता है एशिया कप, सबसे ज्यादा बार इन दो कप्तानों ने जीता ये टूर्नामेंट appeared first on SportzWiki Hindi.