स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 1 अगस्त को खेला जाएगा। बताया जा रहा है कि यह टेस्ट मैच बर्मिंघम के मैदान में खेला जाएगा। साथ ही भारत और इंग्लैंड के बीच होने जा रही टेस्ट सीरीज के पहले साथ तीन टेस्टों के लिए लिए हाल ही में बीसीसीआई ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। साथ ही अभी भारत और इंग्लिश क्रिकेट काउंटी एसेक्स के बीच खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच शुक्रवार को समाप्त हुआ। इस तीन दिवसीय अभ्यास मैच का परिणाम ड्रा रहा। साथ ही कहा जा रहा है कि सीरीज के पहले मैच के शुरू होते ही कई रिकॉर्ड बनना शुरू हो जाएंगे। यह इंग्लैंड टीम का 1000 वा टेस्ट मैच होगा।
साथ ही माना जा रहा है कि इंग्लैंड की धरती पर भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह मुकाबला आसान नही होगा। लेकिन इससे पहले कई भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड की धरती पर अच्छे रिकॉर्ड बना चुके है। उन खिलाडियों से भारतीय टीम को प्रेरणा लेने की जरूरत है। बताया जाता है कि लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने अपने क्रिकेट करियर में इंग्लैंउ की धरती पर 4 शतक जड़े थे। साथ ही उनका रिकॉर्ड तोड़ हुए सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा 7 शतक और 13 अर्धशतक लगाए है। साथ ही अभी तक सचिन तेंदुलकर का नाम इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी के रूप में रिकॉर्ड दर्ज है।
इन दोनों के अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने अपने क्रिकेट करियर में इंग्लैंड में 21 टेस्ट मैच खेले है। जिनमें द्रविड़ ने 37 पारियों खेली है उन परियो में राहुल द्रविड़ ने 1950 रन बनाए है। अब इस मुकाबले में देखना होगा कि क्या कोई भारतीय खिलाड़ी उनका यह रिकॉर्ड तोड़ पाएगा। विराट कोहली और शिखर के उपर सबकी नजर रहेंगी।
Herald