Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने उठाए अपने बल्लेबाजों पर सवाल 

स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे और चौथे टैस्ट मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन के बाद सभी खिलाड़ियों की जमकर आलोचना शुरू हो गई है। चौथे मैच के पहले दिन इंग्लैंड की पहली पारी 246 रन पर आॅल आउट हो गई थी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया लेकिन उनका यह निर्णय ज्यादा सही साबित नहीं हुआ साथ ही भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार ओवर में बिना कोई विकेट खोये 19 रन बन लिए हैं।

भारत अभी तक इस सीरीज में तीसरा 1-2 से पीछे चल रही है। लेकिन इस सीरीज के सभी मैचों भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शर करके दिखाया है। भारतीय गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड के सभी बल्लेबाजों ने घूटने टेक दिए है। इस सीरीज में भारत के सभी गेंदबाजों ने अपने नाम 10 विकेट किए है। लेकिन इस सीरीज में पहली बार इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने अपनी टीम की बल्लेबाजी को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। लगातार खराब बल्लेबाजी के बाद पीटरसन ने कहा कि इस समय टीम का बल्लेबाजी कोच कोच कौन है।

पीटरसन ने कहा कि पहली बार इंग्लैंड के बल्लेबाज अपने ही मैदान पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। लेकिन लगातार दो मैचों में इंग्लैंड की खराब बल्लेबाजी पर पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने सवाल खड़े किए है। पीटरसन ने खराब बल्लेबाजी के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच को जिम्मेदार बताया है। पीटरसन ने भारत के गेंदबाजों की जमकर तारीफ की है। पीटरसन ने कहा की इस समय भारत के शानदर गेंदबाजी आक्रमण है। इंग्लैंड ने अपने शुरुवाती छह विकेट मात्र 86 रन पर गंवा दिए थे। साथ ही भारतीय गेंदबाजों में बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी ने 51 रन पर दो विकेट, इशांत शर्मा 26 रन देकर दो विकेट, रविचंद्रन अश्विन ने 40 रन पर दो विकेट और हार्दिक पांड्या ने 51 रन पर एक विकेट लिया।



Herald