Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: सोशल मीडिया पर कुछ पलो में वायरल हुआ दिव्यांग क्रिकेटरों का क्रिकेट खेलते ये वीडियो

सोशल मीडिया पर आज के समय में कोई अपना नया वीडियो डाल कर सब की नजरों में आ जाता है, तो कोई अपना नाम पूरी दुनिया में ऊँचा कर देता है. कोई सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जाता है, लेकिन इस वीडियो में जो इन दिव्यांग जनों ने हिम्मत दिखाई है. वह काबिले तारीफ है.

इस विडियो में जिस तरह से ये दिव्यांग व्यक्ति क्रिकेट खेलते नजर आ रहे है. इस हिम्मत की दाद देनी होगी, जिस तरह से एक खिलाड़ी क्रिकेट में फील्डिंग करता है, वो देखकर लगता है,कि उसके हौसले सातवें असमान पर है.

वही एक व्यक्ति अपने पैर से गेंदबाजी करता है. जो यह दर्शता है कि एक इंसान के लिए दुनिया में कोई भी काम मुश्किल नहीं है और तो और दिव्यांग अपनी एक क्रिकेट टीम बनाकर अच्छी तरह से मैच भी खेल रहे है. इस मैच के दौरान वह गेंद और बल्ले दोनों से अच्छी तरह खेल रहे है.

इनमे किसी का एक हाथ नहीं है, तो किसी का पैर लेकिन हौसला सबके पास है, जो इस वीडियो में साफ़ तौर पर देखने को मिल रही है.

दोनों हाथ और दोनों पैर खराब फिर भी क्रिकेट का जज्बा कम नहीं 

ये वीडियो देख किसी की लिखी ये बात जेहन में अपने आप चली आती है, कि

उम्मीदों की कश्ती को डुबोया नहीं करते,
मंज़िल दूर हो तो थक कर रोया नहीं करते,
रखते हैं जो दिल में उम्मीद कुछ पाने की,
वो लोग ज़िंदगी में कुछ खोया नहीं करते…

हौंसला हो तो मंजिल आसान हो जाती है

ये वीडियो उन सभी व्यक्तियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो किसी कमी से सफल न हो पाने पर किस्मत को दोष देते है, अगर हौसले बुलंद हो तो आदमी कोई भी काम आसानी से कर सकता है. बुलंद हौसले से वो अपनी किस्मत खुद लिख सकता है.

The post वीडियो: सोशल मीडिया पर कुछ पलो में वायरल हुआ दिव्यांग क्रिकेटरों का क्रिकेट खेलते ये वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.