खेल डेस्क। जकार्ता में चल रहे एशियाई खेलों में भारतीय हॉकी टीमों को दमदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय पुरुष टीम द्वारा अपने शुरुआती मैच में मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से हराने के बाद अब महिला टीम ने भी बड़ा धमाका करते हुए कजाखस्तान की कमजोर टीम को 21-0 से शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
फरहान को मिल्खा सिंह बताने वाली किताब पर शिक्षा मंत्री ने कह दी ये बात
हालांकि भारतीय टीम एशियाई खेलों में सबसे बड़ी जीत के अपने रिकॉर्ड की बराबरी करने से केवल एक गोल से पीछे रह गई। भारतीय महिला हाकी टीम ने 1982 एशियाई खेलों में हांगकांग को 22-0 से शिकस्त दी थी।
इंग्लैंड कोच ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, कह दिया उनकों इस समय का सबसे...
मंगलवार को कजाखस्तान के खिलाफ खेले गए पूल बी के मैच में भारतीय महिला टीम की चार खिलाडिय़ों ने हैट्रिक बनाई। इस मुकाबले में भारत की ओर से नवनीत कौर सबसे ज्यादा पांच गोल किए। उन्होंने ये गोल 11वें, 12वें, 16वें, 48वें और 48वें मिनट में किए।
ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने चार गोल किए। कौर ने 8वें, 36वें, 44वें और 51वें मिनट में गोल करने में सफलता हासिल की। जबकि लालरेमसियामी (9वें, 19वें और 29वें मिनट) और वंदना कटारिया (28वें, 37वें और 52वें मिनट) ने अपने नाम तीन-तीन गोल किए।
इससे पहले दिलप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह और मंदीप सिंह की हैट्रिकों की सहायता से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंदकर धमाकेदार शुरुआत की थी।
भारतीय टीम की ओर से दिलप्रीत सिंह (छठे, 29वें, 32वें), सिमरनजीत सिंह (13वें, 38वें, 53वें), मंदीप सिंह (29वें, 44वें, 49वें मिनट), रूपिंदर पाल सिंह (पहले और दूसरे), आकाशदीप सिंह (10वें, 44वें), एसवी सुनील (25वें), विवेक सागर (26वें), हरमनप्रीत सिंह (31वें) और अमित रोहिदास (54वें) ने गोल किए।
इस मुकाबले में विश्व के पांचवें नम्बर की टीम भारत के सामने इंडोनेशिया की टीम कोई भी चुनौती पेश नहीं कर सकी।