Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के वो टॉप खतरनाक फील्डर्स जिनके सामने बल्लेबाज कतराते है रन चुराने से 

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट दुनिया की बेस्ट टीमों में से एक है। भारतीय टीम में कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी है। जो अपने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और अपनी शानदार क्षेत्ररक्षण से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आज हम भारत के उन खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे है। जिनकी गिनती दुनिया के बेस्ट फील्डर्स में होती है।

रोबिन सिंह : भारतीय टीम के पूर्व आॅलराउंडर खिलाड़ी है। रोबिन सिंह ने कई मैचों में अपनी शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी के अलावा मैदान में अपने शानदार क्षेत्ररक्षण से टीम को विजयी बनाया है। रोबिन सिंह ने अपने बल्लेबाजी के साथ—साथ गेंदबाजी में अपने जलवे बिखेरे है।

युवराज सिंह : भारत के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने लंबे—लंबे छक्के लगाकर टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। युवराज सिंह अपने शानदार क्षेत्ररक्षण के लिए भी जाने जाते है। युवराज भारत के टॉप क्षेत्ररक्षक में से एक है। युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में छह लगातार गेंदों में छह छक्के भी लगाए है। युवराज सिंह फिलहाल अपनी फार्म के कारण टीम से बाहर चल रहे है।

सुरेश रैना : भारत के टी20 के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी सुरेश रैना ने मैदान में बल्लेबाजी के साथ—साथ शानदार क्षेत्ररक्षण से भी टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। सुरेश रैना ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए है और कई शानदार थ्रो से बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है।

मोहम्मद कैफ : हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मोहम्मद कैफ ने टीम को बल्लेबाजी के साथ—साथ अपने शानदार क्षेत्ररक्षण से मैच जीताने में अहम योगदान दिया है। भारत के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने अपने सटीक थ्रो से कई बल्लेबाजों को रन आउट किया है। मोहम्मद कैफ ने अपने करियर में कई जीतों में अहम योगदान दिया है। मोहम्मद कैफ ने इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया।