Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने जताया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के निधन पर शोक, कहा-आप लाखों लोगों के दिल में रहेंगे जिंदा

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का आज शाम 5.05 पर निधन हो गया है. उनकी मौत दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुई है. उनके निधन के आबाद समूचे देश में शोक का माहौल है. उनके निधन पर भारत के कप्तान विराट कोहली ने भी शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर के शोक व्यक्त किया.

विराट कोहली ने भी जताया शोक

विराट कोहली के ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये हमारे लिए एक शोक दिन है, क्योंकि हमने पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी और महान भारतीय कप्तान अजीत वाडेकर सर को खो दिया है .मैं आप की आत्मा की शांति की दुआ करता हूँ. आप लाखों लोगों की दुआओं में जिंदा रहेंगे.

आज हुआ है अटल जी का निधन 

Image result for अटल जी का निधन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पिछले 9 हफ्ते से भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को निधन हो गया. एम्‍स द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गई. अटल जी के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है.

आज रात अटल जी का पार्थिव शरीर उनके कृष्‍ण मेनन स्थित आवास पर रखा जाएगा, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए कल सुबह नौ बजे भाजपा मुख्‍यालय लाया जाएगा. कल दोपहर 1 बजे बीजेपी मुख्‍यालय से स्‍मृति स्‍थल तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्‍कार राष्ट्रीय स्मारक स्थल पर किया जाएगा.

7 तारीख को हुई थी अजित वाडेकर की मौत 

बुधवार की रात को भारत के महान कप्तान अजित वाडेकर की मौत हो गई थी. वो 77 साल के थे. वाडेकर लंबे समय से बीमार चल रहे थे.1971 में भारत ने पहली बार उन्ही कप्तानी में इंग्लैंड को इंग्लैंड में हराया था.

इस सीरीज में भारत को 1-0 से जीत मिली थी. इसके अलावा  वो 1990 दशक की मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी के दौर में वाडेकर  भारतीय टीम के मैनेजर भी रहे थे.

 

The post विराट कोहली ने जताया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के निधन पर शोक, कहा-आप लाखों लोगों के दिल में रहेंगे जिंदा appeared first on SportzWiki Hindi.