Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लॉर्ड्स के मैदान पर शर्मनाक रिकॉर्ड बनने से बचा लिया इस भारतीय गेंदबाज ने

स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच भारतीय टीम के लिए शर्मनाक रहा है। दूसरे टैस्ट मैच का पहला दिन बारिश के कारण नहीं खेला गया और दूसरे दिन बारिश रूकने के बाद भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला। लेकिन विराट सेना के सभी बल्लेबाज पहले टेस्ट मैच की तरह ही दूसरे मैच भी खरबा प्रदर्शन का क्रम जारी रखा। इस मैच में कप्तान कोहली भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए। भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में केवल 36 में 107 रन बनाकर आॅल आउट हो गई।

भारतीय टीम का शीर्ष क्रम एक बार फिर से ​फेल हो गया और इसकी वजह से सभी बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजो के आगे घुटने टेक दिए। अगर कल के मैच में 2 या 3 खिलाड़ियों के रन को जोड़ा नहीं जाए तो भारतीय टीम 50 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाती । कल के मैच में भारतीय टीम को 100 का आंकड़ा पार कराने में भारतीय टीम के गेंदबाज अश्विन का सबसे ज्यादा योगदान रहा है। अश्विन ने कल के मैच से ज्यादा 29 रन बनाकर टीम को शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने से बचा लिया और अगर अश्विन 29 रन नहीं बनाते तो भारतीय टीम 100 रन भी नहीं बना पाती। दूसरे मैच में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा अश्विन ने 29, विराट कोहली ने 23 और अजिंक्‍य रहाणे ने 18 रन बनाएं है।

भारतीय टीम के बल्लेबाजों को घुटने टेकने में सबसे ज्यादा योगदान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्‍स एंडरसन का रहा है। इस गेंदबाज ने पांच विकेट अपने नाम किए। मुरली विजय पहले ही ओवर में शून्य पर बोल्ड हो गए और इसके भारतीय बल्लेबाज को क्रीज पर टिकना ही मुश्किल हो गया था।​ विराट ने इस बार धवन को बाहर करके पुजारा को टीम में शामिल किया है।



Herald