Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेन स्टोक्स के मामले पर अदालत ने सुनाया अपना फैसला, जाने हुए बरी या मिली सजा?

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज इंग्लैंड की धरती में खेली जा रही है. फिलहाल इंग्लैंड की टीम इस पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है.

बता दें, की लॉर्ड्स में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स नहीं खेल पाये थे. वही तीसरे टेस्ट मैच से भी बेन स्टोक्स बाहर है. इसी बीच बेन स्टोक्स से ही जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है.

बेन स्टोक्स को अदालत में नहीं पाया गया दोषी 

बेन स्टोक्स के प्रशंसको के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है. दरअसल, इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को ब्रिस्टल में हुई मारपीट वाली घटना के लिए दोषी नहीं पाया गया है.

बता दें, कि 25 सितम्बर को इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अपने साथी खिलाड़ी एलेक्स हेल्स और कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर एक पब में पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए नजर आये थे. जिसका वीडियो सोशल मिडिया में भी वायरल हो गया था. इसके बाद से  यह मामला लंदन की एक अदालत में चल रहा था.

बता दें, कि अदालत में बेन स्टोक्स के दोषी ना पाये जाने की खबर की पुष्टि स्काई स्पोर्ट्स ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिये की है. स्काई स्पोर्ट्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, इंग्लैंड क्रिकेट के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को एफ़्रे का दोषी नहीं पाया गया है.”

 

 

अदालत की सुनवाई के चलते नहीं खेल पाये थे दूसरा टेस्ट 

बेन स्टोक्स अदालत की सुनवाई के चलते ही लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाये थे. भारत और इंग्लैंड के बीच हुए पहले टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी और इंग्लैंड की जीत में अपनी एक अहम भूमिका निभाई थी.

स्टोक्स की जगह दूसरे टेस्ट में क्रिस वोक्स को शामिल किया गया था और उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे टेस्ट में ‘मैन ऑफ़ द मैच’ का खिताब हासिल किया था.

The post बेन स्टोक्स के मामले पर अदालत ने सुनाया अपना फैसला, जाने हुए बरी या मिली सजा? appeared first on SportzWiki Hindi.