टीम इंडिया मौजूदा समय में इंग्लैंड दौरे पर है जहां पांच टेस्ट सीरीज में शुरुआती दो मुकाबलों में टीम इंडिया को शिकस्त झेलनी पड़ी है. टीम इंडिया का हालिया प्रदर्शन देख क्लीन स्वीप का डर सता रहा है.
बहरहाल जो भी होगा वह आने वाले दिनों में स्पष्ट हो जाएगा. लेकिन आज हम उन दस खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो अब शायद मैदान पर क्रिकेट खेलते नजर न आये. ऐसा इसलिए क्योंकि युवा प्रतिभा इन दिग्गजों का करियर ख़त्म कर देंगे.
युवराज सिंह

टीम इंडिया का यह सिक्स़र किंग मौजूदा समय में टीम से बाहर चल रहा है. आईपीएल 11 में भी युवी का बल्ला रंग में नजर नहीं आया. उम्मीद थी कि युवी आईपीएल की बदौलत टीम इंडिया में जगह बना पाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. उम्मीद है कि इस दिग्गज को आगामी एशिया कप में भी खेलने का मौका नहीं मिल पायेगा. ऐसे में युवी का करियर ख़त्म होता ही नजर आ रहा है.
हरभजन सिंह

चहल, कुलदीप, जडेजा, अश्विन के आ जाने के बाद भज्जी के लिए टीम इंडिया में जगह बना पाना मुश्किल हो गया है. अब भज्जी टीम इंडिया में वापसी कर पाए इस बात की उम्मीद न के बराबर नजर आ रही है, यही वजह है कि भज्जी इन दिनों कमेंट्री करते नजर आ रहे हैं
गौतम गंभीर

भारत को दुसरी बार विश्वकप जीतने में अहम भूमिका निभाने वाला यह दिग्गज बल्लेबाज बहुत समय में टीम से बाहर चल रहा है. पहले गौती टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज खेला करते थे, लेकिन इस जगह के लिए बहुतेरे बल्लेबाज है. ऐसे में इस दिग्गज बल्लेबाज का करियर ख़त्म ही नजर आ रहा है.
पार्थिव पटेल

इस भारतीय क्रिकेटर ने 17 साल की उम्र में डेब्यू किया था. जिस तरह के इनको लेकर चर्चे थे उस तरह का कमाल यह खिलाड़ी नहीं दिखा पाया. धोनी के आ जाने के बाद इस विकेटकीपर को भी ज्यादा मौका नहीं मिला. अब इन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए.
इरफ़ान पठान

कभी पठान दुनिया का सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर हुआ करते थे, लेकिन अचानक इनका करियर ख़त्म सा हो गया. अब ये भी भज्जी की तरह कमेंट्री करते नजर आते हैं, लेकिन अभी तक पठान ने अधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा नहीं की है.
युसूफ पठान

यह खिलाड़ी भी कभी टीम इंडिया का चमकता सितारा हुआ करता था, लेकिन अब इन्हें टीम में जगह नहीं मिलने वाली. अब पठान को चाहिए कि सम्मान के साथ संन्यास की घोषणा कर देनी चाहिए.
प्रवीण कुमार

एक समय में प्रवीण टीम इंडिया के अहम गेंदबाज हुआ करते थे, लेकिन बढ़ते उम्र के साथ उनका हुनर कम होता गया. अब बहुत समय हो गया. इन्हें ब्लू जर्सी पहने हुए अब इन्हें संन्यास ले लेना चाहिए.
The post टीम इंडिया के इन दिग्गज खिलाड़ियों को अब सम्मान के साथ छोड़ देना चाहिए मैदान, पहला ही नाम सबका पसंदीदा appeared first on SportzWiki Hindi.