स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच में भारत की जीत पक्की हो गई है। लेकिन इस मैच में टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपने पहले मैच में ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। कई लोगों ने बताया की पंत को धोनी के बाद सबसे अच्छा विकेटकीपर हो सकता है। भारतीय टीम को टेस्ट मैच में विकेटकीपर को लेकर बहुत ज्यादा परेशानी हो रही हैं। इस सीरीज के साथ टेस्ट की पिछले सीरीज में भी भारतीय टीम को दो तीन विकेटकीपर के साथ खेल रही है। शाह चोट के कारण सीरीज से बाहर है तो दूसरी विकेटकीपर के बल्ले से रन नहीं बन रहे हैं। लेकिन तीसरे मैच में पंत ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।
पंत ने पहले ही मैच में उन्होंने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करने में सफल हो गए है। पन्त ने अपने डेब्यू मैच में दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला था। इसके साथ अपने पहले मैच में ही विकेट के पीछे 5 खिलाड़ियों का कैच लेने का रिकॉर्ड बनाया है। क्रिकेट खिलाड़ी बन गया है जिन्होंने पहले ही मैच में ऐसा कारनामा किया है। पंत ने अपने डेब्यू मैच में 24 रन की पारी खेली थी। अपने पहले मैच में उन्होंने विकेट के पिछे 7 कैच लिए है। पहली पारी में ब्रॉड ने ऋषभ पंत का विकेट लेने के बाद उनके साथ जो अभद्र व्यवहार किया इसके लिए उन पर जुर्माना लगया गया है।
ब्रॉड को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 के दोषी पाए जाने के बाद ब्रॉड पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। ब्रॉड ने ऋषभ पंत का विकेट लेने के बाद उन्हें अपशब्द कहते हुए नजर आए और इसके बाद ब्रॉड की जमकर आलोचना हो रही थी। दूसरी पारी में विराट कोहली ने 103 रनों की पारी खेली और चेतेश्वर पुजारा ने 72 रन बनाकर टीम को अच्छी बढ़त दिलाने का काम किया है। इस सीरीज में कप्तान और उप कप्तान ने पहली पारी में शानदार पारी खेलकर टीम को जीत की तरफ बढ़ाने का काम किया था।
Herald