Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ट्वीटर रिएक्शन: सहवाग ने रक्षाबंधन के मौके पर बताया खुद को गंजू, तो अब प्रसंशक बना रहे वीरू का मजाक

रविवार 26 अगस्त को देश में धूमधाम से रक्षाबंधन का पर्व बनाया गया था. इस मौके पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी इस त्यौहार को धूमधाम से अपनी बहनों के साथ मनाया था और उन्होंने इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में भी पोस्ट की थी.

खुद का गंजू कहकर उड़ाया था मजाक 

बता दें, कि वीरेंद्र सहवाग ने इस तस्वीर को पोस्ट कर खुद का गंजू कहकर मजाक बनाया था. उन्होंने कैप्शन पर लिखा, “रक्षा बंधन के अद्भुत त्यौहार का जश्न मना रहे है. (मेरी प्यारी बहनें अंजू जी और मंजू जी के साथ, मैं गंजू जी)  आप सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं “

अब गंजू कहने पर फैंस कर रहे खिचाई 

बता दें, कि वीरेंद्र सहवाग का खुद को गंजू कहना उनके प्रशंसकों को पसंद नहीं आ रहा है, इसलिए सहवाग के फैंस उनकी खिंचाई कर रहे है. उनके कुछ प्रशंसकों ने ट्विटर पर लिखा, सर अब तो आप के बाल उग गये, 

तो वहीं सहवाग के कुछ क्रिकेट प्रशंसकों ने लिखा, वाह सर आप गंजू जी 

वहीं कुछ ने तो सहवाग के फिर से बाल आने पर लिखा, वीरू जी आप गंजे नहीं रहे, धन्यवाद टेक्नोलॉजी का 

यहाँ देखे सहवाग की खिंचाई किये गये ट्वीट 

The post ट्वीटर रिएक्शन: सहवाग ने रक्षाबंधन के मौके पर बताया खुद को गंजू, तो अब प्रसंशक बना रहे वीरू का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.