Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे टेस्ट में ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा सकते हैं मुरली विजय

खेल डेस्क। भारत और मेजबान इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट शृंखला का दूसरा मैच आज से क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉड्‌र्स में खेला जाएगा। भारतीय टीम का लक्ष्य इस मैच में जीत हासिल कर शृंखला में बराबरी करने का होगा। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

INDvsENG: लॉर्ड्स के मैदान में इंग्लैंड से बदला लेने उतरेंगी भारतीय टीम

आज से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के पास भी एक उपलब्धि अपने नाम दर्ज करने का मौका होगा। इस मैच में वह अपने टेस्ट करियर की सौवीं पारी खेलेंगे। भारत का ये सलामी बल्लेबाज अब तक 99 टेस्ट पारियां खेल चुका है।

पांच गेंदबाजों के साथ दूसरे टेस्ट मैच में उतरना टीम के हित में : भरत अरूण

इसके अलावा उनके पास चार हजार टेस्ट रन पूरे करने का भी मौका होगा। मुरली विजय को ये उपलब्धि हासिल करने के लिए अब केवल 67 रनों की आवश्यकता है। भारत का ये सलामी बल्लेबाज अब तक 58 टेस्ट मैचों में 40.13 की औसत से 3933 रन बना चुका है। अपने टेस्ट करियर में मुरली विजय ने 12 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं।

ये हैं बाएं हाथ के वो तूफानी बल्लेबाज जिन्होंने टी20 में बनाए सबसे ज्यादा रन

वैसे मुरली विजय बर्मिंघम में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम की ओर से विशेष प्रर्दशन नहीं कर सके थे। वह इस मैच की पहली पारी में 20 और दूसरी में 6 रन ही बना सके थे।

अब भारतीय टीम को भी सलामी बल्लेबाज मुरली विजय से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पहले मैच में सलामी बल्लेबाजों की असफलता के कारण ही भारत बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल नहीं हो पाया था। इस मैच की दोनों पारियों में केवल कप्तान विराट कोहली ही 200 रन बना सके थे। उन्होंने पहली पारी में 149 और दूसरी पारी में 31 रन बनाए थे।