Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नीरज को एशियाई खेलों का ध्वजवाहक चुना गया

नई दिल्ली
स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को 18 अगस्त को जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने दल के लिए आयोजित रवानगी समारोह के दौरान यह घोषणा की। एशियाई खेलों का आयोजन 18 अगस्त से दो सितंबर तक जकार्ता और पालेमबांग में किया जायेगा।

बीस वर्षीय नीरज मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन हैं और भाला फेंक में जूनिर विश्व रिकार्डधारी हैं। एशियाई खेलों के इस चरण में वह पदक के प्रबल दावेदारों में से एक हैं। नीरज ने फिनलैंड में अपने ट्रेनिंग बेस से कहा, ‘‘एशियाई खेलों का ध्वजवाहक चुने जाने से काफी रोमांचित हूं। इतने बड़े टूर्नामेंट में भारतीय दल की अगुवाई करना बड़े सम्मान की बात है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इसके बारे में नहीं पता था क्योंकि मुझे पहले इसके बारे में नहीं बताया गया थ। मैं पहली बार ध्वजवाहक बनूंगा और यह एशियाई खेलों में होगा।’’