ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने फ्लोरिडा में खेले गए कैरेबियन सुपर लीग के 12वें मुकाबले में जमैका तलावास को 4 विकेट से शिकस्त दी. टॉस हारकर आंद्रे रसेल की कप्तानी वाली जमैका तलावास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में उतरी नाईटराइडर्स ने कप्तान ड्वेन ब्रावो की तूफानी पारी के दम पर जीत हासिल की. वहीं इस मैच के दौरान बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स का सिक्स देखने लायक रहा.
ग्लेन फिलिप्स का सिक्स
जमैका की ओर से सलामी बल्लेबाज के तौर आए विकेटकीपर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने 80 रनों की एक शानदार पारी खेली. इस दौरान फिलिप्स का एक सिक्स आकर्षण भरा रहा है.
पारी के 9वें ओवर में फिलिप्स 21 गेंदों पर 36 रन बनाकर खेल रहे थे. ओवर की तीसरी गेंद पर फिलिप्स ने पीछे की ओर एक अजीब तरह से शॉट खेला और गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर 6 रनों के लिए चली गयी.
— Hit wicket (@sukhiaatma69) August 20, 2018
फिलिप्स ने 55 गेंदों पर 80 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के जड़े. फिलिप्स के अलावा डेविड मिलर ने 34 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली. जिसके दमपर जमैका तलावास ने ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के सामने जीत के लिए 183 रनों का लक्ष्य रखा.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिनबागो की शुरुआत बेहद खराब रही. महज 10 रन पर ही दोनों सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन और क्रिस लिन पवेलियन लौट चुके थे. इसके बाद 28 के स्कोर पर ब्रेंडन मैकलम भी 8 रन बनाकर आउट हो गए.

हालांकि इसके बाद कॉलिन मुनरो ने 51 गेंदों पर 67 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए. वहीं डैरेन ब्रावो ने भी 35 गेंदों पर 50 रन बनाए. डैरेन और मुनरों के बीच में 107 रनों की जबरदस्त साझेदारी ने टीम को वापस मैच में ला दिया.
इसके बाद कप्तान ड्वेन ब्रावो ने 11 गेंद पर 36 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 छक्के लगाए. जबकि जेवन सर्लेस ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई.
The post वीडियो : ग्लेन फिलिप्स ने अजीबोगरीब तरह से लगाया सिक्स, देख हर कोई रह गया दंग appeared first on SportzWiki Hindi.