Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्वार्टर-फाइनल में हारीं वीनस, अजारेंका ने मैच छोड़ा

सैन जोस
 अमेरिका की वीनस विलियम्स को सिलिकॉन वैली क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में यूनान की मारिया सक्कारी के हाथों 4-6 6-7 से सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा।  सात बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन 38 वर्षीय वीनस ने पहले सेट में 3-0 की बढ़त बनायी और दूसरे सेट में वह 5-3 से आगे थीं लेकिन दोनों बार वह बढ़त गंवा कर मैच हार गयीं। 

23 वर्षीय सक्कारी ने मैच में बेहतर खेल दिखाया और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। विश्व की 49वें नंबर की सक्कारी ने यह मैच जीतने में एक घंटे 43 मिनट का समय लिया। सक्कारी का सेमीफाइनल में अमेरिका की डेनिएल कोलिंस से मुकाबला होगा जिन्हें पूर्व नंबर एक बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका के रिटायर होने के कारण अंतिम चार में प्रवेश मिल गया।  

अजारेंका ने पहला सेट 7-6 से जीत लिया था लेकिन दूसरे सेट में 0-3 से पिछड़ी हुई थीं। कोलिंस का इस वर्ष का यह दूसरा सेमीफाइनल होगा।  ब्रिटेन की जोहाना कोंटा को चौथी वरीयता प्राप्त बेल्जियम की एलिस मर्टेन्स से 6-7 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। वर्ष के चौथे खिताब की तलाश में लगी मर्टेन्स का सेमीफाइनल में पांचवीं सीड रोमानिया की मिहेला बुकाारनेस्कू से मुकाबला होगा।