Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे के किसी एक सीरीज में इन खिलाड़ियों ने बनाये है सबसे ज्यादा रन, दुसरे ही स्थान पर हैं भारत का कब्जा

वनडे क्रिकेट इतिहास में अब तक कई रिकॉर्ड को बनते और टूटते देखा गया है। वनडे क्रिकेट की अस्तित्व साल 1971 में आया। वनडे क्रिकेट के अस्तित्व में आए हुए अभी 47 साल हो चुके हैं। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपने नाम एक से एक रिकॉर्ड बनाए।

वनडे क्रिकेट में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज

तो आईए आज हम आपको बताते हैं वनडे क्रिकेट इतिहास में अब तक उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने किसी एक टूर्नामेंट/ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। तो डालते हैं एक नजर टॉप-5 बल्लेबाजों पर….

ग्रेग चैपल (ऑस्ट्रेलिया) वर्ल्ड सीरीज-1980-81

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज ग्रेग चैपल विश्व के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। ग्रेग चैपन का उनके दौर में डंका बजता था। इस दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम एक बहुत बड़ा वनडे रिकॉर्ड है।

चैपल के नाम एक वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान है। साल 1980-81 में हुई वर्ल्ड सीरीज में ग्रेग चैपल ने 14 मैचों में 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 68.60 की औसत से 686 रन बनाए थे जो एक सीरीज में अब तक के सबसे ज्यादा रन हैं।

 

सचिन तेंदुलकर(भारत) आईसीसी विश्वकप -2003

विश्व के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर का तो नाम ही काफी है। इस महान बल्लेबाज ने अपने नाम कीर्तिमानों का अंबार लगाया है। सचिन तेंदुलकर का बल्ला साल 2003 के विश्व कप में जमकर बोला था।

सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका में हुए इस आईसीसी विश्व कप में 11 मैचों में 1 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 61.18 की औसत से 673 रन बनाए थे। ये स्कोर किसी बल्लेबाज के द्वारा एक सीरीज में बनाया गया दूसरा सबसे ज्यादा है।

मैथ्यू हेडन(ऑस्ट्रेलिया) आईसीसी विश्वकप-2007

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन दुनिया के सबसे शानदार सलामी बल्लेबाजों में शुमार रहे। मैथ्यू हेडन वनडे क्रिकेट के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाज माने गए। मैथ्यू हेडन ने साल 2007 में वेस्टइंडीज में हुए विश्वकप में रनों का एवरेस्ट खड़ा किया था। इस विश्व कप में हेडन के बल्ले से 73.22 की औसत से 659 रन निकले थे। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक और 3 शतक जड़ा था।

विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) वर्ल्ड सीरीज-1984-85

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज और वनडे क्रिकेट में सर्वकालिन इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाज विव रिचर्ड्स को माना जाता है। ये कैरेबियाई दिग्गज विध्वंसक बल्लेबाज रहा है। विव रिचर्ड्स ने साल 1984-85 में हुई वर्ल्ड सुपर सीरीज में खतरनाक बल्लेबाजी को अंजाम दिया था। विव ने इस सीरीज में 13 मैचों में 65.10 की औसत से 651 रन बनाए। विव ने इस रनों के अंबार में 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए।

एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) वर्ल्ड सीरीज-1984-85

ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान और बल्लेबाज रहे एलन बॉर्डर भी एक बड़े बल्लेबाज रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के सबसे शानदार बल्लेबाजों में अपने आप को स्थापित करने वाले एलन बॉर्डर ने भी साल 1984-85 में खेली गई वर्ल्ड सीरीज में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। इस सीरीज में बॉर्डर ने 13 मैचों में 2 शतक और 4 पचासों की मदद से65.55 की औसत से 590 रन बनाए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post वनडे के किसी एक सीरीज में इन खिलाड़ियों ने बनाये है सबसे ज्यादा रन, दुसरे ही स्थान पर हैं भारत का कब्जा appeared first on SportzWiki Hindi.