भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने काफी कम समय में बड़ी उपलब्धियां हांसिल की है. फिर चाहे वह क्रिकेट का कोई फ़ॉर्मेट हो विराट कोहली एक ऐसा नाम है, जिससे पुरे दुनिया के लोग अच्छी तरह वाकिफ है. विराट ने अभी हाल ही में क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट में कप्तानी संभाली है.
कोहली की कप्तानी में टीम ने कई बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की हैं. वही भारतीय टीम ने कोहली की कप्तानी में बड़ी टीमों को मात दी. कोहली एक ऐसा कप्तान है, जो अंतरराष्ट्रीय में ही नहीं बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग जैसे मैचों में कप्तान की भूमिका अदा कर चुके है.
इस युवा कप्तान ने सभी युवाओं को दिया मौका

इस कप्तान की कप्तानी में अभी तक कई बड़े खिलाड़ी क्रिकेट खेल चुके है. वही इस कप्तान ने कुछ नए खिलाड़ियों को भी क्रिकेट में अपने आप को साबित करने का मौका दिया है. कोहली ने अपनी कप्तानी में हर खिलाड़ी को मौका दिया है. खास कर इंडियन प्रीमियर लीग जैसे फ़ॉर्मेट में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया.
इस लीग में कई नए खिलाड़ी शामिल होते है, जिन्होंने कभी अन्तर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला हों. इस तरह के खिलाड़ियों को अपनी टीम में मौका दिया. वह इसलिए क्योंकि कोहली युवा कप्तान होने के साथ-साथ युवा खिलाड़ी है. जिन्होंने काफी कम उम्र में भारतीय टीम की कप्तानी संभाली है. युवाओ पर भरोसे की वजह से ही इनकी कप्तानी में युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का था यह खिलाड़ी

टाइमल मिल्स कभी कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम की तरफ से खेलते थे. एस्सेक्स के खिलाफ खेलते हुए टाइमल मिल्स ने ससेक्स के तरफ से विकेट की हैट्रिक लगा दी.
इस खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 2.3 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किये. जिसके बाद इस खिलाड़ी ने कहा “मुझे विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से पहचान मिली जिसके लिए मै उनका शुक्रगुजार हूँ. आज हैट्रिक लेकर मै काफी गर्व महसूस कर रहा हूँ.”
Simply stunning from @tmills15! What a way to win it!
#SharkAttack pic.twitter.com/OaeXwST6OW
— Sussex Cricket (@SussexCCC) August 14, 2018
The post काउंटी क्रिकेट में विकेट की हैट्रिक लेने के बाद टाइमल मिल्स ने विराट कोहली को दिया इसका श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.