Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हसीन जहां ने शुरू की मॉडलिंग, मोहम्मद शमी ने उठाया ये बड़ा कदम

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनो की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. शमी का नाम आते ही पिछले दिनों की वे सब बातें सामने आ जाती हैं, जो उनके साथ निजी लाइफ में हुईं. जिस तरह शमी की पत्नी हसीन ने मीडिया के सामने आकर उनपर गंभीर से गंभीर आरोप लगाए, उसने सबको चौंका दिया था.

मॉडलिंग में आई वापस

मोहम्मद शमी

आपको बता दें कि शमी से कानूनी लड़ाई के बाद उनकी पत्नी हसीन ने एक बार फिर से मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा है. हसीन को दोबारा मॉडलिंग में करियर आजमाने की कोशिश ने मुश्किल में डाल दिया है.

सोशल मीडिया पर मॉडलिंग और फिल्म निर्देशकों के साथ तस्वीरों को शमी ने कानूनी लड़ाई में अपना हथियार बना लिया है. गौरतलब है कि हसीन जहां शमी पर मैच फिक्सिंग का भी आरोप लगाया था, जिसके बाद बोर्ड ने इस आरोप की जाँच की थी और उन्हें बरी कर दिया था और उन्हें बोर्ड के कॉन्ट्रैक्ट में शामिल कर लिया था.

लगाया एक और आरोप 

आपको बात दे की हसीन जहां ने क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी के खिलाफ कोर्ट में प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने के लिए केस दायर किया है. वही दुसरी ओर शमी के वकील ने कोर्ट से कहा है कि “जब हसीन मॉडलिंग करने के साथ ही फिल्में साइन कर रही हैं, तो फिर उन्हें गुजारा भत्ता किस बात का दिया जाए.”

इस संबंध में सोशल मीडिया में हसीन से संबंधित फोटो व खबरों को बतौर साक्ष्य एकत्र कर लिया है. बेटी के साथ रह रहीं हसीन जहां ने कुछ समय पूर्व वापस मॉडलिंग के क्षेत्र में उतरने की बात कही थी. उन्होंने मॉडलिंग के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। अब देखना ये होगा की मामला कहाँ तक आगे जाता है.

The post हसीन जहां ने शुरू की मॉडलिंग, मोहम्मद शमी ने उठाया ये बड़ा कदम appeared first on SportzWiki Hindi.