Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली को पसंद नहीं आया क्रिकेट का ये नया प्रारूप

स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बताया की क्रिकेट के तीन प्रारूप के आने के बाद भी कई खिलाड़ी बहुत ज्यादा परेशान रहते है। पहले वनडे और टेस्ट के होने से खिलाड़ियों को आराम करने का बहुत ज्यादा मौका मिल जाता है। आज के समय में क्रिकेट को एक व्यावसाय का माध्यम बनाने से क्रिकेट की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। विराट ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा प्रस्तावित क्रिकेट के नए प्रारूप यानी 100 गेंद के प्रारूप की भी निंदा की है। अगर कोई खिलाड़ी ज्यादा क्रिकेट लगातार खेलता है तो वह बहुत ज्यादा परेशान रहता है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड 100 गेंद का नया प्रारूप शुरू करने जा रहा है लेकिन इस नए पारूप के बारे में सब लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं।

कोहली ने कहा कि वह इस प्रारूप का हिस्सा नहीं बनेंगे। लेकिन जो खिलाड़ी इस प्रारूप का हिस्सा बनेंगे उनके लिए यह काफी रोमांचक है लेकिन मैं इस प्रारूप में नहीं खेल सकता। चोट के कारण वह काउंटी क्रिकेट नहीं खेल सके हालांकि उन्होंने कहा कि वह इंग्लैंड में प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना चाहते है। इस बार में नहीं खेल सका लेकिन भविष्य में जरूर खेलूंगा। विराट ने कहा की मुझे आईपीएल खेलना पसंद है। क्रिकेट के इस प्रारूप के आने के बाद यह देखना होगी की लोग इसको कितना पसंद करते हैं। इस समय क्रिकेट के तीन प्रारूपों के आने के बाद कई खिलाड़ी अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं। इस समय विराट इंग्लैंड के दौरे में टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं।

भारत और इंग्लैंड की बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। इस समय विराट टेस्ट रैकिंग में पहले स्थान पर है। इस सीरीज में लगातार दो मैच हारने के बाद भारत ने तीसरे मैच में शानदार जीत दिलाने में विराट कोहली का सबसे ज्यादा योगदान रहा है।



Herald