Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं वो तूफानी बल्लेबाज जिनके नाम दर्ज हैं वनडे के पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड 

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के मैदान में हमें अक्सर कई नए—नए रिकॉर्ड देखने को मिलते है। हर खिलाड़ी चाहता है कि वह मैदान में कोई न कोई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। मैदान में बल्लेबाज, गेंदबाज व क्षेत्ररक्षण शानदार रिकॉर्ड बनाने में सफल हो जाते है। आज हम उन बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने वनडे के पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। तो आइए नजर डालिए कौन है इस मामलें में सबसे टॉप पर...

वीरेन्द्र सहवाग : भारतीय टीम के पूर्व हिटमैन बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने वनडे में कई रिकॉर्ड तोड़े है। वीरेन्द्र सहवाग ने 15 वनडे मैचों में पहले ओवर में छक्का मारने का कारनामा किया है। वीरू इस मामलें सबसे टॉप पर है। वीरू ने अपने वनडे करियर में 251 मैच खेले है। इस दौरान वीरू ने 8273 रन बनाए है। वीरू ने इस दौरान वनडे में 15 शतक और 38 हॉफ सेंचूरी लगाने में भी कामयाबी हासिल की है।

सनथ जयसूर्या : श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान व आॅलराउंडर खिलाड़ी जयसूर्या ऐसे दूसरे बल्लेबाज है, जिन्होनें 13 वनडे मैचों के पहले ओवर में छक्का मारने का कारनामा किया है। जयसूर्या ने कई मैचों में बॉलिंग व बैटिंग से शानदार प्रदर्शन किया है। जयसूर्या ने कई मैचों में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया है।

एडम गिलक्रिस्ट : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान व तूफानी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने कई मैचों में अपनी तूफानी पारी से मैच जीताने में अहम योगदान दिया है। कंगारू टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी ने 10 वनडे मैचों में पहले ओवर में छक्का लगाने का कारनामा किया है।

शाहिद अफरीदी : पाकिस्तान के आॅलराउंडर खिलाड़ी व बूम—बूम बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने अपने अन्तरर्राष्ट्रीय वनडे करियर में 9 बार पहले ओवर में छक्का लगाने का कीर्तिमान बनाया है। अफरीदी ने कई मैचों में बैट व बॉल से शानदार प्रदर्शन किया है।