टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के नॉटिंघम में रविार को पहले शानदार गेंदबाजी की. उसके बाद जब बल्लेबाजी की बारी आई तो वहां भी उन्होंने अपना कमाल दिखाया. ऐसा कर पांड्या ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. हार्दिक ने इंग्लैंड में ऐसा पहली बार किया जब उन्होंने पहले पांच विकेट चटकाएं फिर बल्ले से 50 रन जड़ दिए हो. हालांकि पांड्या से पहले इंग्लैंड में ऐसा पांच भारत क्रिकेटर कर चुके हैं. यानी पांड्या छठे ऐसे भारतीय बन गए जिनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हुआ हो.

आपको बता दें, हार्दिक पांड्या ने अपने 6 ओवर में 28 रन खर्च कर पांच विकेट झटककर इंग्लैंड के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी थी. यह उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. उनके इस करिश्माई प्रदर्शन की बदौलत भारत के पहली पारी में 329 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम महज 161 रन बनाकर ढेर हो गई. इसके साथ ही भारतीय टीम ने पहली पारी में 168 रन की बढ़त हासिल कर ली. इसके बाद दूसरे पारी में कप्तान विराट के शानदार शतक के बदौलत मेजबान को भारत ने 521 रनों का लक्ष्य दिया.
दूसरी पारी में भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने सबसे अधिक 103 रनों की पारी खेली, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 72 रन बनाए। अंतिम समय में हार्दिक पंड्या (52 गेंद में नाबाद 52 रन, 7 चौके और 1 छक्का) ने तूफानी बैटिंग करते हुए हाफ सेंचुरी पूरी की.

जवाब में इंग्लैंड टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 9 ओवर में बिना विकेट गंवाए 23 रन बना लिए हैं. एलिस्टर कुक (9) और केटॉन जेनिंग्स (13) नाबाद लौटे. अंग्रेज अब भी लक्ष्य से 498 रन दूर हैं, जबकि दो दिन का खेल बाकी है. चौथे दिन जब खेल शुरू होगा तो भारतीय टीम पहले सत्र में इंग्लैंड का अधिक से अधिक विकेट निकालते हुए बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी.
इंग्लैंड में एक टेस्ट में पांच विकेट और पचास रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
1- लाला अमरनाथ, लॉर्ड्स साल – 1946
2- वीनू मांकड़, लॉर्ड्स साल 1952
3- कपिल देव लॉर्ड्स साल 1982
4- भुवनेश्वर कुमार नॉटिंघम साल 2014
5- भुवनेश्वर कुमार लॉर्ड्स साल 2014
6- हार्दिक पांड्या नॉटिंघम साल 2018*
The post एक ही मैच में पांच विकेट व फिफ्टी लगा पांड्या ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, इन भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में हुए शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.