खेल डेस्क। दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अब बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व कप नहीं तोड़ पाएंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे के कार्यक्रम का हुआ ऐलान, इस दिन खेला जाएगा पहला मैच
विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को इस शृंखला के लिए वेस्टइंडीज टीम में जगह नहीं दी गई है। उनके स्थान पर चैडविक वाल्टन को विंडीज की टी-20 टीम में शामिल किया गया है।
वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ अन्तिम वनडे में पांच छक्के लगाकर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने की शाहिद आफरीदी के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी। अभी गेल और अफरीदी के नाम अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक समान 476- 476 लगाने का रिकॉर्ड दर्ज।
ये हैं भारत के वो दिग्गज बल्लेबाज जिन्होंने इंग्लैंड की धरती पर मचाया धमाल
बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में गेल के पास ये विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका था, लेकिन इस सीरीज के लिए उन्हें आराम देने के कारण वे अभी ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे। गेल अब तक अन्तरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 98, एकदिवसीय क्रिकेट में 275 और टी-20 क्रिकेट में 103 छक्के लगा चुके हैं।
बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप: सायना ने आसान जीत के साथ किया तीसरे दौर में प्रवेश
बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए गेल के साथ ही रेयाद एमरिट कोभी वेस्टइंडीज टीम में जगह नहीं मिली है। ऑलराउंडर एमरिट के स्थान पर विंडीज टीम में तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल को शामिल किया गया है। क्रिस गेल ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की शृंखला में 142 रन का योगदान दिया था। अंतिम मैच में क्रिस गेल ने 66 गेंदों में 73 रन बनाए थे। इसी पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए थे।
ये हैं वो तूफानी बल्लेबाज जो वनडे में लगा सकते है तिहरा शतक, नंबर 1 तो सबसे खतरनाक
वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, मार्लन सैमुअल्स, सैमुअल बद्री, शेल्डन कॉटरेल, आंद्रे फ्लेचर, इविन लुइस, एशले नर्स, कीमो पॉल, रोवमन पॉवेल,चाडविक वाल्टन, केसर विलियम्स।