इंग्लैंड की धरती में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल, मुरली विजय और शिखर धवन पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रहे है. भारतीय टीम को अब अपना अगला विदेशी दौरा ऑस्ट्रेलिया में खेलना है. भारतीय टीम इसी साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट मैचों की सीरीज खेलगी. इस दौरे के लिए ओपनर के तौर पर चयनकर्ताओं को सुनील गावस्कर ने पृथ्वी शॉ का नाम सुझाया है.
पृथ्वी शॉ इंडिया ए के लिए कर रहे है शानदार प्रदर्शन

बता दें, कि पृथ्वी शॉ इंडिया ए की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे है और लगातार रन बना रहे है. साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ अभी हाल में ही उन्होंने चार दिन के टेस्ट मैच में एक शानदार शतक लगाया था. वही वेस्टइंडीज ए के खिलाफ भी उन्होंने एक शानदार 188 रन की पारी खेली थी.
पृथ्वी शॉ 13 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 60.78 की शानदार औसत से 1398 रन बना लिए है. पृथ्वी शॉ ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में अबतक 7 शतक व 5 अर्धशतक लगा दिए है.
ऑस्ट्रेलिया दौरे में मिले मौका

मुंबई मिरर को दिए गये एक इंटरव्यू में सुनील गावस्कर ने कहा, “पृथ्वी ने हाल में ही शानदार प्रदर्शन किया था. मुझे लगता है, कि चयन कमेटी को अब उनके नाम पर विचार करना चाहिए. मुझे लगता है, कि उन्हें अब ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट में जरुर बैठाना चाहिए.”
धवन को एक टेस्ट मैच बाद ही बाहर बैठाना गलत

गावस्कर ने आगे अपने बयान में कहा, “मेरा धवन को लेकर एक सवाल है, कि आखिर धवन को एक टेस्ट मैच के बाद ड्राप क्यों किया जा रहा है. उन्हें दूसरा मौका भी मिलना चाहिए.
अगर आप देखे, तो उन्होंने पहले टेस्ट में मुरली विजय और केएल राहुल से ज्यादा रन बनाये थे. मैं समझ नहीं पा रहा हूं, कि भारतीय टीम में चयन का क्या मापदंड है. वह आपकों लेफ्ट हेंड-राईट हेंड का कॉम्बिनेशन भी देते है. मैं समझता हूं, कि उन्होंने राहुल को युवा खिलाड़ी के तौर पर पहले प्राथमिकता दी है.
मेरा मानना यह है, कि अगर आप ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलते है, तो आपकों पहले टेस्ट में पूरे 6 बल्लेबाज खिलाने की जरुरत है.”
The post किसने कहा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पृथ्वी शॉ को मिले टेस्ट टीम में बतौर ओपनर जगह appeared first on SportzWiki Hindi.