इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने पिछले साल साल ब्रिस्टल में एक पब के बाहर मारपीट की थी। इसी मामले में ब्रिस्टल की कोर्ट में उनका ट्रायल चल रहा है। ट्रायल के दौरान स्टोक्स ने कोई खुलासे किये है।
समलैंगिक कपल और दरबान का किया अपमान

अभियोजन पक्ष ने स्टोक्स पर आरोप लगाये हैं कि इंग्लिश ऑलराउंडर ने पहले पब के दरबान के साथ बदसलूकी की और उसके बाद वहां मौजूद दो समलैंगिक व्यक्तियों का अपमान कर उनका मजाक भी उड़ाया।
स्टोक्स के अलावा 27 वर्षीय रेयान अली और 28 साल के रेयान हेल पर भी सुनवाई चल रही है। इसके साथ ही स्टोक्स पर सिगरेट का बट फेंकने का भी आरोप लगाया है।
स्टोक्स ने बताई अलग बात
जहाँ अभियोजन पक्ष स्टोक्स पर ये आरोप लगा रहा है वहीं इंग्लैंड ऑलराउंडर के अनुसार उन्होंने तब लड़ाई में हाथ डाली जब दो लोग दूसरे दो लोगों से लड़ाई कर रहे थे। स्टोक्स ने कहा
“मुद्दा काफी सीरियस हो गया था कि इग्नोर करना मुश्किल था, इसी वजह से मुझे इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद दो समलैंगिक व्यक्तियों ने मुझे थैंक यू भी कहा।
तीसरे टेस्ट से भी बाहर हो सकते हैं स्टोक्स

कोर्ट में चल रही इस सुनवाई की वजह से स्टोक्स दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा नहीं है और अगर ट्रायल लम्बा चला तो उन्हें तीसरे टेस्ट मैच से भी बाहर बैठना पड़ सकता है।
पहले टेस्ट में स्टोक्स ने इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने मैच के अंतिम दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली का विकेट झटका।
इस विकेट के साथ ही मैच में इंग्लैंड की जीत लगभग तय हो चुकी थी, क्योंकि कोहली भारतीय टीम के एकमात्र इन फॉर्म बल्लेबाज थे। इसके बाद स्टोक्स में अंतिम विकेट के रूप में हार्दिक पांड्या को आउट कर इंग्लैंड की जीत दिला दी थी।
The post कोर्ट ट्रायल में बेन स्टोक्स पर अभियोजन पक्ष ने लगाए ये बड़े आरोप appeared first on SportzWiki Hindi.