Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की हुई ऑस्ट्रेलिया धरती पर वापसी, इस टूर्नामेंट से करेंगे नई पारी की शुरुआत

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर को एक साल तक के लिए सस्पेंड किया हुआ है. इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने युवा खिलाड़ी कैमरन बैनक्रोफ्ट को भी 9 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है.

बता दें, कि यह तीनों ही खिलाड़ी साल 2018 के केपटाउन टेस्ट मैच में बॉल टेम्परिंग के दोषी पाये गये थे. इसी बीच स्मिथ और वार्नर से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है.

स्मिथ-वार्नर अब खेल रहे दुनिया भर की टी-20 लीग 

बता दे, कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा सस्पेंड किये जाने के बाद स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर दुनिया भर की टी-20 लीग खेल रहे है. अभी हाल में ही दोनों खिलाड़ियों ने कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग खेली थी. वही अब वर्तमान में दोनों खिलाड़ी कैरिबियन प्रीमियर लीग खेल रहे है.

ऑस्ट्रेलिया की क्लब क्रिकेट में भी खेलते हुए आयेंगे नजर 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 सितंबर से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्लब क्रिकेट प्रीमियर लीग में डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ खेल सकते है.

दरअसल, स्टीवन स्मिथ की क्लब टीम सदरलैंड अपना पहला मुकाबला मोसमन की टीम से कर्निबाघ क्रिकेट स्टेडियम में करने वाली है, तो वही डेविड वार्नर की रैंडविक पीटरशैम टीम अपना पहला मुकाबला सेंट जोर्ज की टीम से कोगी ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी.

वैसे अबतक स्मिथ और वार्नर के इस क्लब क्रिकेट में खेलने की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मिथ और वार्नर इस सीजन के पहले राउंड में खेल सकते है.

10 नवंबर को आ सकते है आमने-सामने 

स्टीवन स्मिथ ने पाने एक बयान में कहा, जब लोग आपकों सपोर्ट करते है, तो काफी अच्छा लगता है.

बता दें, कि इस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टीवन स्मिथ की टीम सदरलैंड और डेविड वार्नर की टीम रैंडविक का मुकाबला राउंड-5 में 10 नवंबर को होगा.

 

The post स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की हुई ऑस्ट्रेलिया धरती पर वापसी, इस टूर्नामेंट से करेंगे नई पारी की शुरुआत appeared first on SportzWiki Hindi.