Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब इस भारतीय बॉक्सर के जीवन पर बनेगी फिल्म, किरदार निभाएंगे शाहिद कपूर

इनटनेट डेस्क। भारत की ओलंपिक पदक विजेता एमसी मैरी कॉम के बाद अब एक अन्य मुक्केबाज के जीवन पर फिल्म बनने वाली है। ये भारतीय खिलाड़ी पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता डिंग्को सिंह हैं, जिनके जीवन से जुड़े पलों को सिनेमा पर्दे पर दिखाया जाएगा। इस भारतीय बॉक्सर का किरदार बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर निभाते नजर आएंगे।

एयरलिफ्ट और शेफ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके राजा कृष्ण मेनन डिंग्को सिंह के जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। डिंग्को सिंह के जीवन पर बनने वाली इस फिल्म के अगले साल अप्रैल के आसपास फिल्म के फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।

इस साल पद्मावत फिल्म में अपने अभिनय के लिए सुर्खियां बटौरने वाले शाहिद कपूर ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इस फिल्म की कहानी के बारे में मुझे जो चीज अच्छी लगी वह यह है कि वह उन सुपरस्टारों में से एक हैं जिनके बारे में हम ज्यादा नहीं जानते हैं।

बॉलीवुड को कई सुपर हिट फिल्में दे चुके शाहिद कपूर ने कहा कि यदि दंगल फिल्म नहीं बनती तो तो हमें फोगाट बहनों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती। उन्होंने बॉक्सर डिंग्को सिंह के बारे में बताया कि वह एक कैंसर सरवाईवर हैं और वह कीमोथेरेपी के13 राउंड से गुजर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि डिंग्को सिंह की सबसे बड़ी जीत कैंसर से जीतना है, न कि 19 साल की उम्र में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है। डिंग्को ने बैंकाक में 1998 आयोजित एशियाई खेलों में स्वर्णिम सफलता हासिल की थी।

गौरतलब है कि डिंग्को सिंह का जन्म जन्म 1 जनवरी, 1979 को मणिपुर के एक एक अत्यंत गरीब परिवार में हुआ था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी में साल 1997 में पदार्पण किया था। उन्होंने 1998 के बैंकॉक एशियाई खेलों में मुक्केबाजी के 54 किलो के बेंटमवेट वर्ग में स्वर्णिम सफलता हासिल कर अपनी पहचान बनाई थी।